हम सभी को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। चाहे सीजन कोई भी हो, हम बैग उठाते हैं और निकल पड़ते हैं। हमारे यहां भारत में घूमने के लिए कई जगहें भी मौजूद हैं। कोई रोड ट्रिप प्लान करता है, तो कुछ लोग बस, ट्रेन या फ्लाइट से जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपको रोड ट्रिप पसंद है और आप लखनऊ से शिमला जाने का सोच रही हैं तो करीब 900 किलोमीटर लंबे इस सफर में आपको कई खूबसूरत जगहें देखने को मिल सकती हैं।
आप यहां थोड़ी देर के लिए रुककर ट्रिप को और मजेदार बना सकती हैं। हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बीच-बीच में रुककर शिमला पहुंच सकती हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-
मुरथल
लखनऊ से निकलने के बाद दिल्ली पार करते ही मुरथल आता है। ये जगह अपने बड़े-बड़े ढाबों और स्वादिष्ट पराठों के लिए पूरे देश में मशहूर है। लंबी ड्राइव के दौरान यहां रुककर आप नाश्ता कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Shimla जा रही हैं तो Siddu ही नहीं, ये 1 स्वीट डिश भी जरूर चखें; माल रोड पर मिलेगा जबरदस्त स्वाद
पिंजौर गार्डन
चंडीगढ़ से पहले पड़ने वाला पिंजौर गार्डन काफी सुंदर है। यहां कई टूरिस्ट आते हैं। मुगल शैली में बने इस गार्डन में आपको फव्वारे और जबरदस्त हरियाली देखने को मिल सकती है। अगर आप फैमिली ट्रिप पर है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
चंडीगढ़
शिमला जाने वाले ज्यादातर लोग चंडीगढ़ से होकर ही गुजरते हैं। अगर आपके पास थोड़ा समय है तो यहां का सुखना लेक, रॉक गार्डन और रोज गार्डन देख सकती हैं। ये बहुत ही खूबसूरत हैं औ यहां पर शांति भी है।
यह भी पढ़ें- Father's Day 2026 पर एडवेंचर लवर पापा को देना है सरप्राइज, तो परफेक्ट रहेंगी ये रोड ट्रिप
कालका
कालका को हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहीं से पहाड़ी रास्तों की शुरुआत होती है। कालका से शिमला तक चलने वाली टॉय ट्रेन दुनिया भर में फेमस है। अगर आपके पास समय हो तो कुछ समय के लिए रुककर इस ट्रेन में भी आप सफर कर सकती हैं।
सोलन
शिमला पहुंचने से पहले सोलन पड़ता है। ये बहुत ही सुंदर जगह है। यहां का मौसम, पहाड़ी नजारे सभी को खूब पसंद आता है। अगर आप जल्दबाजी में नहीं हैं तो यहां कुछ घंटे जरूर बिताएं।
रोड ट्रिप के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- पहाड़ी रास्तों में गाड़ी धीरे चलाएं।
- पानी की बोतल और कुछ स्नैक्स साथ रखें।
- मौसम का अपडेट देखकर ही ट्रिप स्टार्ट करें।
- मोबाइल में ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके रखें।
कब प्लान करें रोड ट्रिप?
मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय लखनऊ से शिमला रोड ट्रिप के लिए सबसे सही है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और रास्ते में घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है।
तो अगर आप भी लखनऊ से शिमला जा रही हैं ताे रास्ते में ऊपर बताई गई जगहों को कवर कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
