दाल-बाटी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की यह मशहूर डिश पूरे देश में बड़े चाव से खाई जाती है। दाल-बाटी के दीवाने आपको हर राज्य में मिल जाएंगे। क्या आप जानती हैं कि एमपी में सिर्फ तीखी और नमकीन बाटी ही नहीं, बल्कि एक स्वादिष्ट 'मावा बाटी' भी बनाई जाती है? अगर आप इसके बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख में हम आपको इस पारंपरिक और अनोखी मिठाई के बारे में बता रहे हैं।
क्या है मध्य प्रदेश की फेमस मावा बाटी?
मावा बाटी, साधारण दाल-बाटी से बिल्कुल अलग होती है। यह कोई नमकीन डिश नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की एक मशहूर मिठाई है। इसे मैदे और मावे से तैयार किया जाता है। वैसे तो यह दिखने में बिल्कुल बड़े गुलाब जामुन जैसी लगती है, लेकिन इसका टेस्ट काफी अलग होता है। इसके अंदर काजू, बादाम और मेवे की रिच स्टफिंग भरी जाती है।
इलायची और केसर वाली चाशनी से मिलता है डिफरेंट टेस्ट
गुलाब जामुन को साधारण चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। वहीं मावा बाटी को इलायची और केसर की गाढ़ी चाशनी में डुबोकर तैयार करते हैं। इसे खास बनाने के लिए मावे के साथ थोड़ा अरारोट, मैदा और सिंघाड़े का आटा भी मिलाया जाता है। इससे इसकी बाहरी परत हल्की क्रिस्पी बनती है। यही वजह है कि इसका स्वाद दूसरी मिठाइयों से काफी अलग और यूनिक लगता है।
यह भी पढ़ें- Sweet Potato Gulab Jamun Recipe: वजन बढ़ने की टेंशन छोड़िए, इस बार शकरकंद से बनाएं गुलाब जामुन; स्वाद रहेगा लाजवाब
मालवा क्षेत्र की शान है यह मिठाई
इंदौर, उज्जैन और देवास जैसे शहरों में मावा बाटी सालों से बनाई जा रही है। यह मालवा क्षेत्र की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। वहां इसके बिना कोई भी त्योहार या खुशी का मौका अधूरा माना जाता है। मावे और ड्राई फ्रूट्स की भरपूर स्टफिंग की वजह से यह खाने में बेहद टेस्टी लगती है।
एमपी जाएं तो जरूर चखें यह स्वाद
अगर आप किसी काम से मध्य प्रदेश जा रही हैं या उज्जैन-ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो वहां की लोकल मिठाई की दुकान पर जाकर मावा बाटी जरूर ट्राई करें। एक बार खाने के बाद आपका मन बार-बार इसे खाने का करेगा।
यह भी पढ़ें- बाजार की मिठाई छोड़े, इस दिवाली घर पर बनाए सूखे गुलाब जामुन; महीनों तक कर पाएंगी स्टोर, नोट करें रेसिपी
अगली बार जब भी आप 'मावा बाटी' का नाम सुनें, तो इसे साधारण नमकीन बाटी समझने की भूल न करें। यह मध्य प्रदेश की बेहद खास स्वीट डिश है, जिसका स्वाद आपको कम से कम एक बार जरूर चखना चाहिए। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
