अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई घरेलु नुस्खें आजमाती है साथ ही फेस पर टमाटर का भी इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे, कि टमाटर का इस्तेमाल किन महिलाओं के लिए सही हो सकता है और किसके लिए नहीं। आइए जानते हैं इसके बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट से।
स्किन के लिए टमाटर का इस्तेमाल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर भारतीय महिलाएं खासकर ग्रहणीय अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए किचन के कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी टमाटर का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो सबसे पहले जान लें, की इसका इस्तेमाल किन स्किन टाइप वाली महिलाओं के लिए सही रहेगा।
यह भी पढ़ें- इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का DIY आइस क्यूब
लालिमा और पिम्पल्स है, तो न करें टमाटर का इस्तेमाल
एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर आपकी स्किन पर बहुत सारे पिंपल्स या रेशेज हो रहे हैं, तो आपको टमाटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसी स्किन वाली महिलाओं को टमाटर का पेस्ट या फेस पैक स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम पैदा कर सकता है। यही नहीं जिनकी स्किन सॉफ्ट है या स्किन पर लालिमा और इचिंग जैसी परेशानी है, तो भी उन्हें टमाटर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसे में आप डर्मटलॉजिस्ट से बात कर इलाज करवा सकती हैं।
इन लोगों के लिए बेस्ट रहेगा टमाटर
अगर आपकी स्किन ड्राई या ऑयली है और आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर स्क्रब या फेस पैक तैयार कर इसे चेहरे के लिए उपयोग में ले सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनेगी। लेकिन ध्यान रहे अगर आप टमाटर का पहली बार स्किन पर इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में लें।
यह भी पढ़ें- टमाटर से पाएं दमकती त्वचा, घर पर बनाएं ये DIY फेस पैक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
