Summer Hair Wash Tips: गर्मियों में सिर्फ हमारी स्किन ही नहीं, बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। इस दौरान बालों से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, धूल, धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण हमारे बाल बेजान हो जाते हैं और टूट-टूटकर गिरने लगते हैं। कई लोगों के सिर में तेज खुजली होने लगती हैं और डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग इन सबसे छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, हर रोज शैंपू करने से बालों की नेचुरल नमी कम होने लगती हैं। ऐसे में बालों में ड्राईनेस बढ़ सकती है, लेकिन आप चाहें तो एक ऐसे घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल
गर्मियों में पसीना ज्यादा होने की वजह से स्कैल्प पर तेल और गंदगी जल्दी जमा होने लगती हैं। इससे हमारे बाल चिपचिपे लगने लगते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेती है। इसी वजह से कई लोग इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैंं।हमारे घर में आज भी ये नुस्खा लोग आजमाते हैं। मैंने भी ये नुस्खा आजमाया हुआ है।
यह भी पढ़ें- Hair Wash: खारे पानी से झड़ रहे हैं बाल? हेयर वॉश से पहले एक्सपर्ट के बताए इस तेल से करें चंपी
ऐसे तैयार करें मुल्तानी मिट्टी हेयर वॉश
एक कटोरी में तीन से चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर पतला सा पेस्ट बना लें। बस ध्यान रखें कि पेस्ट न बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला। अब इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि मुल्तानी मिट्टी अच्छी तरह फूल जाए।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ
बालों में कैसे लगाएं?
- सबसे पहले बालों को थोड़ा सा गीला कर लें।
- अब मुल्तानी मिट्टी वाला पेस्ट स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं।
- करीब 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को अच्छे से धो लें।
इस्तेमाल करते समय बरते ये सावधानी
- मुल्तानी मिट्टी को बहुत देर तक बालों में न छोड़ें।
- अगर स्कैल्प पर किसी तरह की एलर्जी है, तो इस्तेमाल न करें।
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले पैच टेस्ट कर लें।
- अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो सीमित इस्तेमाल करें।
- हफ्ते में एक बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
तो अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा गर्मियों में चिपचिपे हो जाते हैं, तो एक बार ये नुस्खा आजमाकर देखें। इससे आपके बालों को फ्रेश लुक मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
