आजकल लोग स्किन केयर में कई नुस्खे अपनाए जा रहे हैं। हर कोई ऐसी स्किन पाना चाहता है जाे क्लीन, हेल्दी और चमकदार दिखे। इसी वजह से लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल, ब्यूटी ट्रीटमेंट और कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। अभी तक जहां Korean Skincare ट्रेंड में था, वहीं इन दिनों जापान की एक ट्रेडिशनल मसाज टेक्निक खूब वायरल हो रही है।
माना जाता है कि इस मसाज से स्किन को हेल्दी और फ्रेश लुक मिलता है। हालांकि, ये बढ़ती उम्र को रोक नहीं सकती है, लेकिन इसे नियमित रूप से करने पर आपका चेहरा हेल्दी नजर आ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
क्या है Shiatsu Massage?
Shiatsu जापान की एक ट्रेडिशनल मसाज टेक्निक है। इसमें उंगलियों और हथेलियों की मदद से शरीर और चेहरे के कुछ हिस्सों पर थोड़ा दबाव दिया जाता है। इसका मकसद शरीर को आराम पहुंचाना और तनाव कम करना होता है। वहीं, चेहरे पर किए जाने वाले Shiatsu Massage में भी इसी तरह से हल्के हाथों से प्रेस करना होता है। अगर आप इस तरह का मसाज करती हैं तो आपके चेहरे की मसल्स को आराम मिलता है और स्किन भी फ्रेश नजर आती है।
चेहरे को कैसे देती है फ्रेश लुक?
दिनभर की भगदौड़, स्ट्रेस और थकान का असर हमारे चेहरे पर साफ नजर आता है। चेहरा थका हुआ और बेजान लगने लगता है। ऐसे में Shiastu Massage चेहरे की मसल्स में जो तनाव होता है, उन्हें कम करने का काम करता है। जब ये मसल्स रिलैक्स होती हैं तो चेहरा खुद-ब-खुद फ्रेश नजर आ सकता है।
स्किन में ग्लो लाने में कैसे मदद कर सकती है?
ये मसाज करने से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब स्किन तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं तो चेहरा ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आने लगता है। हालांकि, ये कहना सही नहीं होगा कि सिर्फ इस मसाज से त्वचा से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी, लेकिन इसे हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आम की गुठली फेंकिए नहीं, यह बालों को बना सकती है सॉफ्ट और शाइनी; आसान है इस्तेमाल का तरीका
क्या सच में बढ़ती उम्र रोक देती है?
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे दावे किए जाते हैं कि Shiatsu Massage बढ़ती उम्र को रोक देती है या फेसलिफ्ट जैसा असर देती है, लेकिन ये सच नहीं है। ये मसाज सर्जरी या मेडिकल एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट का ऑप्शन नहीं है। हां, ये बात अलग है कि अगर आप नियमित रूप ये ये मसाज करती हैं तो आपका चेहरा ज्यादा रिलैक्स, हेल्दी और टोंड दिखाई दे सकता है।
यह भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए प्रियंका चोपड़ा लगाती हैं गोल्ड सीरम, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके फायदे
मसाज करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
Shiatsu Massage करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- मसाज करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- उंगलियों से बहुत ज्यादा दबाव न डालें।
- चेहरे पर किसी तरह का इंफेक्शन, घाव या कोई स्किन समस्या हो तो पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
- मसाज के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- किसी भी तरह की परेशानी हो तो मसाज न करें।
- Shiatsu Massage हफ्ते में 3 से 4 बार लगभग 5 से 10 मिनट तक किया जा सकता है।
तो अगर आप भी चेहरे को फ्रेश और हेल्दी लुक देना चाहती हैं तो ये मसाज ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
