गर्मी के मौसम में महिलाएं न सिर्फ स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं, बल्कि कई महिलाओं को बालों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस मौसम में स्कैल्प पर पसीना जमा होने की वजह से अधिकतर महिलाएं बालों के झड़ने और रूखेपन की वजह से परेशान रहती हैं। अगर आप भी बालों के रूखेपन को कम करना चाहती हैं, साथ ही झड़ते बालों की वजह से परेशान हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास असरदार उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस उपाय के बारे में।
बालों की ऐसे करें घर पर केयर
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी गर्मी के मौसम में झड़ते बालों की वजह से परेशान हो गई है, तो अब आप घर पर रहकर एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- गुड़हल के फूल का पाउडर
- आंवला जूस
- नीम का तेल
- एलोवेरा जेल
यह भी पढ़ें- बालों में लाना चाहती हैं केराटिन ट्रीटमेंट जैसी चमक? ट्राई करें बेसन का यह होममेड हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कांच की कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।
- अब इसमें आंवला जूस और नीम का तेल मिक्स कर दें।
- सभी सामग्री को मिलाने के बाद आप गुड़हल के फूल का पाउडर इसमें डालें।
- अब इस पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं।
- अब आपका खास हेयर मास्क बनकर तैयार है।
- आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस खास हेयर मास्क का आप एक हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इस हेयर मास्क को कम से कम 1 घंटे तक बालों में लगाकर रखें, उसके बाद माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर बालों को धो सकती हैं। अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें। अगर पैच टेस्ट के दौरान आपको किसी तरह की कोई समस्या होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Monsoon Hair Care: मॉनसून में बालों का झड़ना कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 2 होममेड हेयर मास्क, आप भी करें ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
