आज के समय में मेकअप करना हर किसी को पसंद है, लेकिन हर लुक के लिए अलग-अलग महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना न सिर्फ जेब पर भारी पड़ता है, बल्कि वैनिटी बॉक्स को भी भारी-भरकम और अव्यवस्थित बना देता है। अक्सर हम सोचते हैं कि परफेक्ट लुक पाने के लिए ढेरों कॉस्मेटिक्स की जरूरत होती है, जबकि सच तो यह है कि समझदारी से काम लिया जाए तो केवल कुछ प्रोडक्ट से ही आप लगभग पूरा मेकअप आसानी से किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको 5 मेकअप प्रोडक्ट के 3 अलग-अलग इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। 

लिपस्टिक का इन 3 तरह से करें इस्तेमाल

लिपस्टिक को केवल होंठों पर ही नहीं, बल्कि एक कमाल के मल्टी-टास्किंग ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपनी पसंदीदा लिपस्टिक से आसानी से लिप्स, ब्लश और आईशैडो तीनों का परफेक्ट मेकअप लुक पा सकती हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और मेकअप किट का सामान भी कम करना पड़ेगा।

1. होंठों के लिए परफेक्ट लिप कलर में आता है काम

लिपस्टिक का इस्तेमाल होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने होठों को लिप बाम से मॉइस्चराइज करें। इसके बाद अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं और परफेक्ट शेप के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। अगर आप इसे लंबे समय तक टिकाना चाहती हैं, तो लिपस्टिक लगाने के बाद हल्के हाथों से टिश्यू पेपर रखकर थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर डस्ट करें।

2. नेचुरल ग्लोइंग ब्लश की तरह करें इस्तेमाल

आप अपनी पसंद की क्रीमी या मैट लिपस्टिक को चीक बोन्स पर ब्लश की तरह आसानी से लगा सकती हैं। इसके लिए उंगलियों या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से गालों के सेब वाले हिस्से पर लिपस्टिक का एक छोटा सा डॉट लगाएं। अब इसे ऊपर की तरफ यानी कानों की दिशा में तेजी से और हल्के हाथों से ब्लेंड करें। यह आपके चेहरे पर एक नेचुरल, फ्रेश और ग्लोइंग पिंक या पीच टोन देता है।

3. स्टाइलिश और आसान आईशैडो

झटपट और खूबसूरत आई मेकअप पाने के लिए अपनी लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करना बेहतरीन ट्रिक है। इसके लिए अपनी उंगली या ब्रश पर थोड़ी सी लिपस्टिक लें और उसे अपनी पलकों यानी आईलिड पर लगाएं। अब इसे उंगलियों की मदद से क्रीज लाइन तक अच्छे से फैला लें। इसके ऊपर हल्का सा मैचिंग आईशैडो लगाने से यह पूरे दिन टिका रहता है।

कंसीलर का इन 3 चीजों में कर सकती हैं इस्तेमाल

कंसीलर केवल चेहरे के दाग-धब्बे और डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए ही नहीं, बल्कि एक परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए भी बहुत काम आता है। इसकी मदद से आप आंखों के मेकअप को शार्प लुक दे सकती हैं और चेहरे के खास हिस्सों को नेचुरली हाइलाइट भी कर सकती हैं।

1. डार्क सर्कल्स और दाग छुपाएं

आंखों के नीचे के काले घेरे या चेहरे के दाग-धब्बों को छि‍पाने के लिए कंसीलर सबसे बेहतरीन विकल्प है। अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर लगाकर उसे ब्यूटी ब्लेंडर से अच्छी तरह ब्लेंड करें, जिससे चेहरा साफ और बेदाग नजर आए।

2. परफेक्ट कट-क्रीज बनाएं

आई मेकअप को प्रोफेशनल और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए कट-क्रीज तकनीक बहुत लोकप्रिय है। आईलिड पर कंसीलर लगाकर एक शार्प बेस तैयार करें, जिससे आईशैडो के रंग और भी ज्यादा उभर कर सामने आएं और आंखें बड़ी लगें।

3. चेहरे को आसानी से हाइलाइट करें

नाक की हड्डी, माथे के बीच और चिन पर हल्का कंसीलर लगाकर आप फेस को नेचुरली हाइलाइट कर सकती हैं। यह चेहरे को एक खूबसूरत डायमेंशन देता है और मेकअप में बिना किसी एक्स्ट्रा हाइलाइटर के चमक लाता है।

मस्कारा का इन 3 तरीके से करें स्मार्ट इस्तेमाल

मस्कारा का इस्तेमाल सिर्फ पलकों को घना और लंबा दिखाने के लिए नहीं होता, बल्कि यह आपके दूसरे आई मेकअप को भी आसान बनाता है। कम मेकअप प्रोडक्ट्स के साथ भी आप ममस्कारा की मदद से अपनी आंखों को एक बोल्ड और खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

1. पलकों को घना और लंबा बनाएं

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पलकों पर मस्कारा लगाना सबसे आम और असरदार तरीका है। इसे लगाने से पलकें घनी, लंबी और उठी हुई दिखती हैं, जिससे आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक नजर आने लगती हैं।

2. आईब्रो को दें परफेक्ट शेप

अगर आपकी आईब्रो हल्की हैं, तो साफ स्पूली ब्रश पर थोड़ा सा मस्कारा लगाकर सेट करें। यह आईब्रो के बालों को उनकी सही जगह पर टिकाए रखता है और उन्हें नेचुरली डार्क और घना लुक देता है।

3. झटपट बनाएं ब्लैक आईलाइनर

अगर कभी आपका आईलाइनर खत्म हो जाए, तो एक बारीक एंगल ब्रश पर मस्कारा का हल्का सा लिक्विड लें। अब इसकी मदद से अपनी पलकों के पास आसानी से एक परफेक्ट और डार्क विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं।

पेट्रोलियम जेली का ऐसे करें इस्तेमाल

पेट्रोलियम जेली हर घर में आसानी से मिलने वाली चीज है जो स्किन केयर के साथ ब्यूटी में भी कमाल करती है। यह बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के आपके चेहरे पर नेचुरल चमक लाने और मेकअप को टिकाए रखने में बहुत मदद करती है।

1. चीकबोन्स पर पाएं नेचुरल ग्लो

चमकदार और ड्यूई स्किन पाने के लिए गालों के ऊपरी हिस्से पर थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली लगाएं। यह बिना किसी हाइलाइटर के आपके चेहरे पर एक फ्रेश, नेचुरल और खूबसूरत ग्लो प्रदान करती है जो देखने में बहुत प्यारी लगती है।

2. आईशैडो का बनाएं बेहतरीन बेस

आईशैडो लगाने से पहले पलकों पर पेट्रोलियम जेली की बहुत पतली परत लगाएं। यह आईशैडो के पिगमेंट को होल्ड रखती है और आईशैडो का रंग आंखों पर लंबे समय तक टिका रहता है।

3. परफ्यूम की खुशबू को बढ़ाएं

कलाई या गर्दन पर परफ्यूम छिड़कने से पहले वहां हल्की पेट्रोलियम जेली लगा लें। वैसलीन खुशबू को सोखकर उसे लंबे समय तक बांधे रखती है, जिससे आपके शरीर से पूरे दिन भीनी-भीनी खुशबू आती रहती है।

कंपैक्ट पाउडर का इन 3 तरीके से कर सकती हैं इस्तेमाल

कंपैक्ट पाउडर आपके मेकअप को सेट करने के अलावा कई अन्य मुश्किलों को मिनटों में हल कर सकता है। यह छोटे से ब्यूटी प्रोडक्ट की मदद से आप बालों के एक्स्ट्रा ऑयल को छुपाने से लेकर ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लुक दे सकती हैं।

1. ऑयली बालों के लिए ड्राई शैम्पू

अगर आपके बाल अचानक ऑयली हो गए हैं और शैम्पू करने का समय नहीं है, तो जड़ों पर थोड़ा कंपैक्ट पाउडर लगाएं। यह अतिरिक्त तेल को आसानी से सोख लेता है और बालों को तुरंत फ्रेश और बाउंसी लुक देता है।

2. चमकदार लिपस्टिक को बनाएं मैट

अपनी किसी भी पसंदीदा क्रीमी या ग्लॉसी लिपस्टिक को तुरंत मैट फिनिश देने के लिए यह ट्रिक बहुत काम आती है। लिपस्टिक लगाने के बाद होठों पर एक पतला टिशू पेपर रखें और उसके ऊपर से हल्का कंपैक्ट पाउडर डस्ट करें।

3. मेकअप को लंबे समय तक टिकाएं

चेहरे पर पसीना आने या ऑयल जमने से रोकने के लिए कंपैक्ट पाउडर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। यह पूरे मेकअप को सेट करके उसे लंबे समय तक फ्रेश, बेदाग और फ्लॉलेस बनाए रखता है।

लेख में दी गई जानकारी से आपको समझ आ गया होगा कि आप किस प्रकार से कुछ प्रोडक्ट्स से ही आप अपना पूरा मेकअप पूरा कर सकती हैं। इस प्रकार आप मेकअप बैग को भारी किए बिना मात्र 5 प्रोडक्ट्स के मल्टीपर्पज इस्तेमाल से पैसे और समय दोनों बचा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- All Images ( Magnific)