इन द‍िनों मौसम बदलना शुरू हो गया है। इस दौरान स्‍क‍िन में कई तरह के बदलाव देखने को म‍िलते हैं। कभी गर्मी, कभी हल्‍की ठंड और ऊपर पर वायु प्रदूषण से स्‍क‍िन पर पड़ने वाला असर साफ देखने को म‍िलता है। ऐसे समय में चेहरे और हाथ-पैर की स्‍क‍िन ड्राई, ख‍िंची हुई और बेजान सी नजर आने लगती है। कुछ मह‍िलाओं को तो स्‍क‍िन पर खुजली या जलन की द‍िक्‍कत भी होती है।

ऐसे में अगर इन द‍िनों आपकी स्‍कि‍न भी पहले से ज्‍यादा ड्राई हो रही है, तो रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके इसे काफी हद तक संभाला जा सकता है।

स्‍क‍ि‍न में नमी बरकरार रखने के ल‍िए क्‍या करें?          

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया है क‍ि स्‍क‍िन में नमी बरकरार रखने और उसे ड्राई होने से बचाने के ल‍िए कौन से 5 काम करने चाह‍िए? आइए जानते हैं-

image credit- shutterstock

1. चेहरे को बार-बार न धोएं

प्रदूषण की वजह से चेहरे को बार-बार धोने का मन करता है, लेकिन ऐसा करने से स्किन की नेचुरल नमी कम होने लगती है। खासकर अगर आप बार-बार फेस वॉश यूज कर रही हैं। इसल‍िए दिन में नॉर्मल तरीके से चेहरे को साफ करें और ऐसा माइल्ड क्लींजर लें जो स्किन को धोने के बाद बहुत ड्राई न करे।

2. चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

ड्राई स्किन से बचने के लिए मॉइश्चराइजर सबसे जरूरी है। इसल‍िए चेहरा धोने के बाद स्किन को पूरी तरह सूखने देने के बजाय थोड़ी नम त्वचा पर ही मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो थोड़ा क्रीमी मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. बहुत गर्म पानी से न नहाएं

कई लोग जैसे ही ठंड की शुरुआत होती है गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। ये भले ही अच्‍छा लगे, लेक‍िन इससे स्‍क‍िन की नमी कम होने लगती है और त्‍वचा ड्राई नजर आ सकती है। इसलिए नहाते समय बहुत गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नहाने के तुरंत बाद शरीर पर बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर लगाना भी न भूलें।

image credit- magnific

4. बाहर निकलते समय स्किन को कवर करें

अगर बाहर हवा में धूल और प्रदूषण ज्यादा है, तो कोशिश करें कि स्किन को बेवजह खुला न रखें। बाहर निकलते समय स्कार्फ या मास्क का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर धूल-मिट्टी सीधे नहीं आ पाएगी। साथ ही धूप में निकलने पर सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं।

5. पानी पीना कम न करें

मौसम बदलने पर कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं, क्योंकि प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पर्याप्त पानी मिलना जरूरी है। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीती रहें। इसके साथ ही खाने में फल और सब्जियां शामिल करें। इससे बॉडी जब हाइड्रेट रहेगी तो नमी भी बरकरार रहेगी।

इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान

बदलते मौसम में स्‍क‍िन केयर करते समय इन बातों का भी ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

  • स्किन पर बहुत ज्यादा स्क्रब न करें।
  • चेहरा साफ करने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्‍तेमाल न करें।
  • स्किन खिंचने लगे तो मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • बाहर से आने के बाद चेहरे को साफ कर लें।
  • किसी नए स्किन केयर प्रोडक्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

अगर आपकी स्किन पर लगातार ज्यादा जलन, रेडनेस या खुजली हो रही है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI