ज‍िन लोगों की स्‍क‍िन ऑयली होती है, उनके मन में सबसे पहला ख्‍याल यही आता है क‍ि हमें मॉइश्चराइजर लगाना चाह‍िए या नहीं? कई लोगों को लगता है कि उनकी स्किन पहले से ही ऑयली हो रखी है, ऐसे में अगर मॉइश्चराइजर लगा ल‍िए तो चेहरा और चिपचिपा हो जाएगा या फिर पिंपल निकलने लगेंगे। इसी वजह से वो मॉइश्चराइजर लगाना ही छोड़ देते हैं, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है।

लखनऊ की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर का कहना है क‍ि ऑयली स्किन को भी मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। बस सही मॉइश्चराइजर चुनना जरूरी हाेता है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

क्या ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?

अमरीश कौर ने कहा क‍ि हां बिल्कुल लगाना चाहिए। ऑयली स्किन का मतलब यह नहीं है कि आपकी स्‍क‍िन को नमी की जरूरत नहीं है। स्‍क‍िन पर ऑयल और नमी, दोनों अलग-अलग चीजें हैं। कई बार चेहरा ऑयली होता है, लेकिन अंदर से त्वचा में नमी की कमी हो सकती है। ऐसे में अगर आप मॉइश्चराइजर लगाएंगी तो स्किन को हाइड्रेशन मिलेगा।

मॉइश्चराइजर न लगाने से क्या हो सकता है?

अगर आप सोचती हैं कि मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देने से ऑयल कम हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है। जब स्‍क‍िन बहुत ज्यादा ड्राई होने लगती है, तो शरीर ज्यादा ऑयल बना सकता है। इससे पोर्स बंद हो सकते ह‍ैं और पिंपल की समस्‍या भी हाे सकती है।

यह भी पढ़ें- DIY Face Toner: घर पर बनाएं सस्ता ग्रीन टोनर, मॉनसून में चेहरे पर बना रहेगा ग्लो

ऑयली स्किन वाले किस तरह का मॉइश्चराइजर लें?

मॉइश्चराइजर खरीदते समय सिर्फ ब्रांड नहीं, उसकी पैकेजिंग पर लिखी जानकारी को भी आपको पढ़ लेना चाह‍िए। जैसे वो-

  • ऑयल-फ्री (Oil-Free) हो।
  • जेल या लाइट लोशन वाला फॉर्मूला चुनें।
  • बहुत ज्यादा हैवी और चिपचिपी क्रीम न लें।

मॉइश्चराइजर कब लगाना चाहिए?

जब आप चेहरा धोती हैं तो उसके तुरंत बात मॉइश्चराइजर लगाना सबसे अच्छा रहता है। हल्के गीले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएंगी तो नमी बनी रहेगी।

क्या मॉइश्चराइजर लगाने से पिंपल हो सकते हैं?

अगर आप अपनी स्किन के हिसाब से सही मॉइश्चराइजर चुनतह हैं, तो जरूरी नहीं कि पिंपल बढ़े ही। समस्या तब हो सकती है, जब आप बहुत हैवी, ऑयल-बेस्ड या पोर्स बंद करने वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगी। इसलिए हमेशा ऐसा मॉइश्चराइजर ही खरीदें जो ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए बना हो।

यह भी पढ़ें- महंगे टोनर नहीं, बारिश के मौसम में गुलाब जल से करें स्किन की देखभाल

ऑयली स्किन वालों के लिए स्किन केयर के आसान रूल

अगर आपकी स्‍क‍िन ऑयली है तो कुछ रूल आपको याद रखने चाह‍िए। जैसे-

  • दिन में दो बार फेस वॉश से चेहरा साफ करें।
  • बार-बार चेहरा धोने से बचें, इससे स्‍क‍िन में जलन हो सकती है।
  • चेहरे को जोर-जोर से रगड़कर साफ न करें।
  • पिंपल को फोड़ने या बार-बार छूने से बचें।
  • रोज सनस्क्रीन लगाएं और अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ऑयल-फ्री सनस्क्रीन ही लें।

किन लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

अगर बार-बार आपको पिंपल निकल रहे हैं, चेहरे पर दाग बढ़ गए हैं, तो एक्‍सपर्ट से आपको मि‍ल लेना चाह‍िए। क्‍योंक‍ि हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर आपकी स्किन के हिसाब से सही स्किनकेयर रूटीन बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चेहरे की रंगत सुधारने में लेमनग्रास भी कर सकता है कमाल, बस इस्‍तेमाल में न करें ये गलति‍यां

तो अगर आपकी स्किन भी ऑयली है, तो मॉइश्चराइजर से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है। बस जरूरत है तो सही तरीका जानने की। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik