सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्किन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। ठंडी हवा और कम नमी के कारण स्किन रूखी और बेजान होने लगती है, जिससे अधिकतर महिलाओं की खूबसूरती पर सीधा असर देखने को मिलता है। इस मौसम में पिगमेंटेशन यानी झाइयां होना भी एक आम समस्या है, जिसे ठीक करने में थोड़ा समय लग सकता है।
अगर आप भी इन झाइयों से बचना चाहती हैं, तो तेज कड़ाके की ठंड आने से पहले ही घर पर रहकर कुछ खास बचाव कर सकती हैं। सर्दियों में स्किन रूटीन में थोड़ा बदलाव, सही मॉइस्चराइजेशन और धूप से बचाव आपकी स्किन को लंबे समय तक खूबसूरत, जवां और सुरक्षित रख सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में झाइयों से बचने के लिए क्या करें।
सर्दियों में झाइयों से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
सर्दियों में पिगमेंटेशन और झाइयों को रोकने के लिए इन आदतों को अपने रूटीन में शामिल करें -
सर्दी आने से पहले ही झाइयों से बचना चाहती हैं, तो सबसे पहली और जरूरी चीज यह है कि रोजाना सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सर्दियों में धूप भले ही तेज न हो, लेकिन सूरज की यूवी (UV) किरणें स्किन में मेलेनिन को बढ़ा सकती हैं, जिससे झाइयां हो सकती हैं। इसलिए बाहर निकलने से कम से कम 15 मिनट पहले चेहरे पर स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन जरूर लगा लें।
मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल
सर्दी शुरू होने के साथ जब भी चेहरा धोएं, तो चेहरा धोने के तुरंत बाद स्किन पर सेरामाइड या शिया बटर युक्त मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे रूखी और बेजान स्किन का बैरियर मजबूत बनता है, जिससे पिगमेंटेशन का खतरा कम रहता है। सर्दियों में स्किन को बहुत ज्यादा रूखा करने वाले या हार्श फेस वॉश का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे झाइयां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से विंटर स्पेशल फेस वॉश चुन सकती हैं।
दिन में दो बार चेहरा धोएं
अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार धोएं और चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर व सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सर्दियों के मौसम में अक्सर पानी कम पिया जाता है, लेकिन आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और झाइयों से बचाव में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज, जिद्दी दाग-धब्बे और झाइयों से मिल सकती है राहत
झाइयों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
झाइयों से बचाव के दौरान इन खास बातों का ध्यान रखें और ये गलतियां करने से बचें -
- सर्दियों में जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से चेहरे से रूखी परत निकलने लगती है और झाइयों की परेशानी बढ़ जाती है।
- सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी भी स्किन को रूखी और बेजान बना सकता है। इसलिए चेहरा हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही धोएं।
- किसी भी दाने, धब्बे या रूखी परत को नाखून से न खुरचें, इससे चेहरे की स्किन खराब हो सकती है।
निष्कर्ष: सर्दियों में अगर आप भी चेहरे पर होने वाली झाइयों और काले धब्बों से बचना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने के बजाय इस लेख में बताई गई जरूरी बातों को ध्यान में रखें और डेली रूटीन में अपनाएं। इससे आपको झाइयों की परेशानी का सामना करने को नहीं मिलेगा और आपकी स्किन स्वस्थ बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
IMAGE CREDIT: MAGNIFIC
