आज होंठों को कलर करने के लिए मेकअप किट में लिपस्टिक और लिप टिंट जैसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब ये प्रोडक्ट्स मौजूद नहीं थे, तब रानी-महारानियां अपने होंठों को खूबसूरत और गुलाबी कैसे रखती थीं? हम आपको बता दें कि उस समय नेचुरल चीजों से तैयार किए गए रंग और हर्बल नुस्खों का इस्तेमा किया जाता था, जो होंठों को रंगने के साथ उकी देखभाल भी करते थे। आइए रानी-महारानियों के ऐसे ही कुछ दिलचस्प और सदियों पुराने ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जानते हैं।
लिपस्टिक न सिर्फ होंठों को खूबसूरत बनाती है, बल्कि पूरे चेहरे के नूर को दोगुना कर देती है। ऐसे में महिलाएं मेकअप करें या न करें, लेकिन वे लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती हैं। अगर आपको भी एक से बढ़कर एक लिपस्टिक शेड्स पसंद हैं, लेकिन आप बाजार की महंगी और केमिकल वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचना चाहती हैं, तो अब आप प्राचीन काल में भारतीय रानियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नेचुरल लिप कलर्स को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
चुकंदर का रस (Beetroot Juice)
पहले के समय में लिपस्टिक के शेड्स न होने पर महिलाएं चुकंदर का इस्तेमाल करती थीं, क्योंकि चुकंदर का रस गहरा लाल और गुलाबी रंग छोड़ता है। अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपने होंठों को कलर करना चाहती हैं, तो आप चुकंदर से रस बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके रस को निकालकर आप कॉटन पैड की मदद से होंठों पर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Liquid Lipstick Tips: आपकी लिक्विड लिपस्टिक भी लगाने के बाद फटने लगती है? इन 4 आसान स्टेप्स को करें फॉलो
केसर (Saffron)
यही नहीं, लिपस्टिक न होने की वजह से कुछ रानियां अपने होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए केसर का भी इस्तेमाल करती थीं। ऐसे में आप भी नेचुरल कलर पाने के लिए केसर को चुन सकती हैं। इसके लिए आप केसर में थोड़ा गुलाबजल मिलाकर इससे निकलने वाले कलर को होंठों पर लगा सकती हैं। यह न सिर्फ होंठों को रंग देगा, बल्कि लंबे समय तक होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने में भी मदद करेगा।
गुड़हल के फूल (Hibiscus)
आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले के समय में होंठों को गुलाबी टिंट देने के लिए कुछ महिलाएं और रानियां गुड़हल के गहरे लाल फूलों का इस्तेमाल करके बेहतरीन कलर बनाती थीं। आप भी गुड़हल के फूल को सिलबट्टे/पत्थर पर घिसकर या मिक्सर में इसका रस निकालें। फिर कॉटन पैड की मदद से होंठों पर लगाएं। इस नेचुरल कलर को अपने होंठों पर लगाकर आप चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लिप लाइनर और लिपस्टिक का सही कॉम्बिनेशन कैसे चुनें? जानें हर शेड के लिए बेस्ट मैच
अगर आप भी बाजार की केमिकल वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं और नेचुरल लिप कलर लगाने का सोच रही हैं, तो ऊपर बताए गए इन तरीकों से नेचुरल लिप कलर तैयार करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
