ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार के महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करता है, तो कुछ लोग घरेलू नुस्‍खे आजमाते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे फेश‍ियल करवाते हैं। ऐसे में अगर आप घर बैठे ग्‍लोइंग त्‍वचा पाना चाहती हैं तो हम आपके ल‍िए एक बहुत ही आसान और सस्‍ता घरेलू नुस्‍खा लेकर आए हैं।

ब्‍यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि मलाई तो सभी घरों में आसानी से म‍िल जाती है। ये काफी पुराने समय से स्‍क‍िन केयर में इस्‍तेमाल की जाती रही है। ऐसे में अगर मलाई में दो और चीजें म‍िलाकर लगाई जाएंगी तो आपकी स्‍क‍िन फ्रेश और ग्‍लोइंग नजर आ सकती है। आइए जानते हैं-

मलाई में कौन सी दो चीजें म‍िला सकती हैं?

मलाई में बेसन और शहद म‍िलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। ये पैक ड्राई स्‍क‍िन वालों के ल‍िए काफी असरदार होता है। दरअसल, मलाई से हमारी स्‍क‍िन को नमी म‍िलती है और चेहरे की ड्राईनेस भी कम होती है। जबक‍ि शहद भी स्‍क‍िन को मॉइश्चराइज करता है और बेसन चेहरे पर जमी गंदगी और ऑयल को हटाने का काम करता है।

कैसे बनाएं फेस पैक?

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-

  • 1 बड़ा चम्मच फ्रेश मलाई
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 1 छोटा चम्मच बेसन

इस पैक को बनाने के ल‍िए एक साफ कटोरी में तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। जब एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए, तब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

लगाने का सही तरीका क्‍या है?

  • सबसे पहले चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद पैक को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
  • करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • जब पैक थोड़ा ड्राई हो जाए, तब हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को धो लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो मलाई कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
  • किसी भी चीज से एलर्जी हो तो उसका इस्तेमाल न करें।
  • चेहरे को रगड़कर साफ न करें।
  • फेस पैक लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

तो अगर आप भी घर बैठे ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो ये नुस्‍खा ट्राई कर सकती हैं। न‍ियम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik