इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त काे मनाया जा रहा है। यह दिन भाई-बहन के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आउटफिट्स, मेकअप और हेयरस्टाइल की तो पहले से ही प्लानिंग कर लेती हैं, लेकिन इसी के साथ स्किन केयर पर भी थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। अगर आप रक्षाबंधन से पहले चेहरे को फ्रेश लुक देना चाहती हैं तो होममेड स्क्रब ट्राई कर सकती हैं।
घर पर कैसे बनाएं चना दाल और चावल से स्क्रब?
घर पर स्क्रब बनाने के लिए आपको अलग से कोई सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर में रखी चना दाल और चावल से ही होममेड स्क्रब बना सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर का कहना है कि घर पर स्क्रब करते समय ज्यादा जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
चना दाल और चावल से स्क्रब बनाने का तरीका
घर पर स्क्रब को बनाने के लिए आपको चना दाल और चावल की जरूरत होगी। दोनों चीजों को अच्छी तरह से साफ करके अलग-अलग या साथ में पीस लें। ध्यान रखें कि पाउडर बहुत ज्यादा मोटा न हो, वरना चेहरे पर स्क्रब करते समय आपको परेशानी हाे सकती है। अब इस पाउडर को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें थोड़ा पानी या गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे या गर्दन पर लगाना होता है।
यह भी पढ़ें- चेहरे के लिए मॉइश्चराइजेशन जरूरी है या हाइड्रेशन? स्किन टाइप के हिसाब से जानें फर्क
चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप घर पर बने चना दाल और चावल के स्क्रब का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
- स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- अब पेस्ट को चेहरे पर हाथों से लगाएं।
- इसे लगाते समय उंगलियों से बहुत ज्यादा दबाव न डालें।
- आंखों के आसपास की स्किन पर इसे न लगाएं।
- अब चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ देर के लिए मसाज करें।
- इसके बाद 5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- अब नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- ध्यान रहे चेहरा धोते समय भी स्किन को जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है।
रक्षाबंधन से पहले कब करें इस्तेमाल?
अगर आप रक्षाबंधन के दिन फ्रेश लुक पाना चाहती हैं तो इस होममेड स्क्रब को बिल्कुल आखिरी समय पर करने के बजाय पहले ही ट्राई कर लें। अभी रक्षाबंधन आने में 6 दिन बाकी है। ऐसे में आप दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
चना दाल और चावल का स्क्रब लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- चना दाल और चावल को पीसकर बहुत ज्यादा मोटा पाउडर न बनाएं।
- स्क्रब को चेहरे पर लगाते समय हाथों से ज्यादा जोर न दें।
- आंखों के आसपास स्क्रब न करें।
- चेहरे पर पहले से जलन या रेडनेस हो तो स्क्रब न करें।
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं ताे पैच टेस्ट कर लें।
- स्क्रब को चेहरे पर बहुत देर तक रगड़ने की जरूरत नहीं है।
- चेहरा धोते समय भी चेहरे को जोर से रगड़े नहीं।
- कोशिश करें रात में ही इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
अगर आप भी रक्षाबंधन के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो इस होममेड स्क्रब का यूज कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
