गर्मी के मौसम में अधिकतर भारतीय महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। इस मौसम में वे अपने बालों का बेहद ख्याल रखती हैं। अगर आपके बाल लंबे तो हैं, लेकिन बार-बार झड़ने लगते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप बालों के झड़ने को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।

बालों के झड़ने को ऐसे कम करें

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं के बाल लंबे तो होते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में उनके बाल झड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से वे बड़ी परेशान रहती हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और आपके लंबे बाल और पतले होते जा रहे हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे स्पेशल हेयर सीरम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को न सिर्फ शाइनी और खूबसूरत, बल्कि मजबूत भी बना सकती हैं। इस सीरम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

सीरम बनाने के लिए सामग्री

सीरम को बनाने का तरीका

  • इस सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में गुलाब जल और ग्लिसरीन लें।
  • अब इसमें बराबर मात्रा में बादाम का तेल और विटामिन E कैप्सूल डालें।
  • इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब आप इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
  • अब आपका खास होममेड हेयर सीरम बनकर तैयार है।
  • आप इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

आप इस सीरम का हर एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं या रोजाना भी इसे बालों पर लगा सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की राय जरुर ले। इस सीरम को आप गर्मी में जब भी घर से बाहर निकले, तब पहले बालों पर अच्छी तरह लगा ले। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific