अपराजिता का नीला फूल आपने पूजा-पाठ या घर के पौधे में जरूर देखा होगा। यह फूल देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही आजकल स्किनकेयर में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। अपराजिता यानी बटरफ्लाई पी के फूल में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं, इसलिए इससे बने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी यूज किए जाते हैं। अब अगर आप घर पर ही कुछ आसान और कम खर्च वाला स्किनकेयर ट्राई करना चाहती हैं तो अपराजिता के फूलों से टोनर बना सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत मुश्किल नहीं है।
ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव का कहना है कि अगर आप होममेड अपराजिता के फूलों के टोनर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे स्किन फ्रेश और हाइड्रेटेड नजर आ सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि आप घर पर अपराजिता का टोनर कैसे बना सकती हैं और इसे चेहरे पर किस तरह लगाना चाहिए? आइए जानते हैं-
अपराजिता का टोनर बनाने के लिए क्या चाहिए?
घर पर अपराजिता का टोनर बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ये चीजें चाहिए होंगी-
- सूखे अपराजिता के फूल- 2 से 3
- साफ पानी- 1 कप
- साफ कांच की बॉटल या स्प्रे बॉटल
- छलनी
- ग्लिसरीन
कैसे बनाएं अपराजिता का टोनर?
अपराजिता के फूलों का टोनर बनाने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जैसे-
- सबसे पहले एक कप पानी को थोड़ा सा गर्म कर लें।
- अब इसमें 2 से 3 सूखे अपराजिता के फूल डाल दें।
- इसे करीब 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- आप देखेंगी कि पानी का रंग धीरे-धीरे नीला हो जाएगा।
- अब गैस बंद कर दें और इस पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- इसके बाद पानी को छान लें।
- आप चाहें तो इसमें ग्लिसरीन भी मिला सकती हैं।
- अब इस नीले पानी को साफ और सूखी बॉटल में भर लें।
- आपका होममेड अपराजिता टोनर तैयार है।
चेहरे पर कैसे लगाएं अपराजिता के फूलों का टोनर?
टोनर लगाने से पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद कॉटन पैड की मदद से थोड़ा सा टोनर चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो स्प्रे भी कर सकती हैं। इसे लगाने के बाद चेहरे को तुरंत धोने की जरूरत नहीं है। कुछ देर इसे स्किन पर ऐसे ही रहने दें और इसके आप अपनी नॉर्मल स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो टोनर अप्लाई करने के बाद मॉइश्चराइजर भी लगा सकती हैं। दिन में बाहर निकल रही हैं तो सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं।
क्या है अपराजिता टोनर के फायदे?
आपको बता दें कि अपराजिता के फूलों में एंथोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं। इसी वजह से इनका इस्तेमाल स्किन प्रोडक्ट्स में होता है। घर पर बनाए गए इस टोनर से आपको ये फायदे हो सकते हैं-
- चेहरा फ्रेश नजर आ सकता है।
- स्किन हाइड्रेट नजर आएगी।
- चेहरे को सॉफ्ट लुक मिलेगा।
- दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
- चेहरे की रंगत में सुधार नजर आ सकता है।
यह भी पढ़ें- चेहरे की रंगत सुधारने में लेमनग्रास भी कर सकता है कमाल, बस इस्तेमाल में न करें ये गलतियां
कितने दिनों तक करें स्टोर?
आपको बता दें कि घर पर बने टोनर में कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता है। इसलिए इसे बहुत लंबे समय तक रखकर इस्तेमाल न करें। इसे कम मात्रा में ही बनाएं और फ्रिज में ही स्टोर करें। बस ध्यान रखें कि अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही चेहरे पर कोई घाव, इंफेक्शन या फिर स्किन से जुड़ी कोई बीमारी है, तो इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- DIY Face Toner: घर पर बनाएं सस्ता ग्रीन टोनर, चेहरे पर बना रहेगा ग्लो
अगर आप भी खूबसूरत स्किन पाना चाहती हैं, तो घर पर अपराजिता के फूलों से टोनर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI
-1788505804824_m.webp)