क्या आपके बाल भी रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आते हैं,क्‍या बालों में बार-बार फ्रिज आने की वजह से मैनेज करना मुश्किल हो जाता है? ऐसे में महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से बालों की केय‍र कर सकती हैं।

अलसी और एलोवेरा से बना यह होममेड हेयर मास्क आपके हेयर केयर रूटीन के‍ लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। अलसी से तैयार जेल बालों को कोटिंग देकर सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाता है, वहीं एलोवेरा जेल बालों को नमी देता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बालों को सॉफ्ट लुक और नेचुरल शाइन देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इसे बनाने के तरीकों और फायदों के बारे में जानते हैं-

एलोवेरा हेयर मास्क के लिए जरूरी सामग्री

इस हेय‍र मास्‍क को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी।

  • अलसी के बीज- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच

अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालें और इसमें दो बड़े चम्मच अलसी के बीज मिलाएं।
  • अब इसे धीमी आंच पर उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें।
  • जब पानी गाढ़ा होकर जेल जैसा दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें।
  • मिश्रण हल्का गर्म रहते हुए इसे छान लें, ताकि अलसी के बीज अलग हो जाएं।
  • फिर तैयार अलसी के जेल को ठंडा होने दें।
  • अब एक कटोरी में दो बड़े चम्मच अलसी का जेल और एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें।

अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क कैसे लगाएं?

इस हेयर मास्क लगाना बेहद आसान है। इसे लगाने के लिए आपको को कुछ स्‍टेप्‍स को फालो करना होगा।

  • सबसे पहले बालों को हल्का गीला करें।
  • तैयार हेयर मास्क को बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इसे लगभग 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को पानी से अच्छी तरह धोएं।

अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क के फायदे

अलसी और एलोवेरा से बना हेयर मास्क बालों से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है।

  • फ्रिजीनेस कम करने में मददगार- अलसी का जेल बालों को स्मूथ फिनिश देता है।
  • बाल दिखेंगे सॉफ्ट- एलोवेरा जेल बालों को नमी देता है।
  • नेचुरल शाइन- बालों की रूखी और बेजान दिखने वाली बनावट को बेहतर लुक मिलता है।
  • बाल होंगे मैनेजेबल- उलझे बालों को संभालना और स्टाइल करना आसान हो सकता है।

इस मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्कैल्प में खुजली, जलन या एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल न करें। यह हेयर मास्क बालों को मुलायम दिखाता है, लेकिन बालों की ग्रोथ या डैमेज ठीक करने का मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है। इस आसान DIY हेयर मास्क को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें और बालों को सॉफ्ट और शाइनी लुक बनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: magnific.com