गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में महिलाएं न सिर्फ त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशान रहती हैं, बल्कि अधिकतर महिलाओं को बालों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करने को मिलता है। अगर आप भी गर्मी में दोमुहें बालों से जुड़ी समस्या का सामना कर रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इन दोमुंहे बालों को कम करने के लिए घर पर रहकर दही का इस्तेमाल कर इन्हें कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
दोमुहें बालों को ऐसे करें कम
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं, जिनके दोमुहें बाल हैं, वे अपने दोमुहें बालों को कम करने के लिए कई उपाय आजमाती हैं।
अगर आप भी इन दोमुहें बालों को कम करने के लिए कई बार बाल कटवा चुकी हैं, लेकिन फिर भी ये कम नहीं हो रहे हैं, तो अब आप घर पर रहकर दही से एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसानी है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें- Rice Water Hair Mask: गर्मी के कारण झड़ रहे हैं बाल? चावल के पानी से ऐसे बनाएं घर पर खास हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -
- दही
- शहद
- मेथी दाना पाउडर
हेयर मास्क बनाने का तरीका -
- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मेथी दाना पाउडर लें।
- इसमें दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच शहद मिक्सकर दें।
- अब तीनों सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें और पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट बनने के बाद आप इसे बालों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं, जहां दोमुहें बाल हो।
- इस पेस्ट को बालों पर 50 मिनट तक लगा रहने दे।
- उसके बाद दोनों हाथों से बालों पर लगे इस पेस्ट को नीचे की तरफ गिराते हुए निकालें।
- थोड़ी देर बाद आप माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो सकती हैं।
- अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की राय लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
