चेहरे की खूबसूरती और निखार को बनाए रखने के लिए सही क्लींजर चुनना बहुत जरूरी होता है। आज के समय में बाजार में तरह-तरह के फेस वॉश उपलब्ध हैं, लेकिन जब बात स्किन टाइप की हो, तो अधिकतर लोग फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर में कंफ्यूज हो जाते हैं। कुछ लोग तो जानकारी न होने की वजह से गलत फेस वॉश का इस्तेमाल कर लेते हैं। अगर आप भी अपने स्किन टाइप के हिसाब से जेल या फोमिंग क्लींजर चुनना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्किन टाइप के हिसाब से जानें फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर क्या है सही ?

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना कि स्किन टाइप जानें बिना किसी चीज का इस्तेमाल करना गलत हो सकता है। इससे स्किन इन्फेक्शन, रैशेज और पिम्पल्स जैसी परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपके स्किन टाइप के हिसाब से फोमिंग फेस वॉश सही है या जेल क्लींजर?  

1. क्या होता है फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर?

फोमिंग फेस वॉश एक ऐसा क्लींजर होता है, जो पानी या हवा के संपर्क में आते ही झाग में बदल जाता है। यह ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या को कम करता है। वहीं बात करें जेल क्लींजर की, तो यह जेली की तरह हल्का होता है, साथ ही फोमिंग फेस वॉश के मुकाबले कम झाग बनाता है। यह स्किन की प्राकृतिक नमी को छीनता नहीं है, बल्कि स्किन बैरियर को बनाए रखता है।

2. स्किन टाइप के हिसाब से कौन सा क्लींजर चुनें?

यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है या चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलने की समस्या रहती है, तो आपके लिए फोमिंग फेस वॉश सही रहेगा। अगर आपकी स्किन रूखी यानी ड्राई और संवेदनशील यानी सेंसिटिव है, तो ऐसे लोगों को जेल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई स्किन पर फोमिंग फेस वॉश का उपयोग करने से चेहरा और अधिक रूखा व खिंचा-खिंचा महसूस हो सकता है। अगर आपकी त्वचा न तो बहुत ज्यादा ऑयली है और न ही बहुत ड्राई, यानी आपकी स्किन टाइप 'नॉर्मल' या 'कॉम्बिनेशन' है, तो आप जेल क्लींजर के बजाय मौसम के हिसाब से फेस वॉश चुन सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Homemade Face Cleanser: बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर बनाएं होममेड फेस क्लींजर, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

फोमिंग फेस वॉश के फायदे

फोमिंग फेस वॉश स्किन को अंदर से क्लीन करता है। इसके और भी कई फायदे हैं, जैसे - 

  • फोमिंग फेस वॉश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह त्वचा के बंद पोर्स को गहराई से साफ करता है।
  • यह त्वचा के अंदर जमी गंदगी, प्रदूषण के कण और जमी हुई डेड स्किन को खींचकर बाहर निकाल देता है।

जेल क्लींजर के फायदे

जेल क्लींजर कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ इसके और भी फायदे हो सकते हैं -  

  • जेल क्लींजर का मुख्य फायदा यह है कि यह बहुत ही माइल्ड यानी हल्का होता है।
  • जेल बेस्ड क्लींजर स्किन को रूखा बनाए बिना गंदगी साफ करते हैं।  

फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर दोनों ही अपने-अपने तरीके से त्वचा की देखभाल के लिए सही हैं। कोई भी प्रोडक्ट खराब या अच्छा नहीं होता, बात सिर्फ आपकी स्किन टाइप की जरूरतों की होती है। ऐसे में आप भी ऊपर दी गई जानकारी के हिसाब से अपनी स्किन टाइप के लिए पता कर सकती हैं कि जेल क्लींजर या फोमिंग फेस वॉश दोनों में से कौन सा सही रहेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

Image Credit :  magnific