आज के समय में दिल्ली-NCR समेत कई जगहों पर रहने वाले ज़्यादातर लोग बालों के झड़ने और पतले होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह खारा पानी हो सकता है। हम सभी नहाने और बाल धुलने के लिए इसी पानी का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर का पानी इतना हार्ड है कि इससे हमारे बाल बेजान हो जाते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
ऐसे में लोग महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं और हेयर ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। इसके बावजूद कुछ खास असर नहीं दिखता है, लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में फेमस हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने एक इंटरव्यू में बालों की देखभाल करने का आसान तरीका बताया है। आइए जानते हैं-
कैसे करें देखभाल?
हेयर एक्सपर्ट का कहना है कि बालों की देखभाल के लिए सरसों का तेल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए बालों को धोने से पहले सरसों के तेल से चंपी करें। ध्यान रहे कि तेल स्कैल्प तक पहुंचे। अब कंघी कर लें। इससे तेल पूरे बाल में अच्छे से सेट हो जाएगा। इसके बाद इसे थोड़ी देर करीब 15 मिनट तक के लिए बालों में लगा रहने दें। फिर शैंपू कर लें।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ
कैसे काम करता है ये तरीका?
जब बालों पर पहले से सरसों का तेल लगा होता है, तो नहाते समय पानी सीधे बालों को उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। इस तरीके से बालों की ड्राईनेस कम होती है और आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बने रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें- झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी, बस किचन में रखी इस 1 का ऐसे करें इस्तेमाल
सरसों के तेल की खासियत
बचपन में हम सभी को भी सिर में सरसों का तेल लगाया जाता था। छोटे शहरों में तो आज भी सरसों के तेल का इस्तेमाल हो रहा है। ये एक नेचुरल और आयुर्वेदिक तरीका है बालों को पोषण देने का।
तेल लगाने का सही तरीका भी जानें
- बालों को पहले अलग-अलग हिस्सों में कर लें।
- अब उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से तेल लगाएं।
- ज्यादा जोर से मसाज न करें।
- तेल लगाने के बाद कंघी जरूर करें।
- 10 से 15 मिनट बाद शैंपू कर लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिल लेना चाहिए। क्योंकि हर बार बाल झड़ने की वजह खारा पानी ही नहीं है, बल्कि तनाव, खराब खानपान, हार्मोनल चेंजेस या किसी पोषक तत्व की कमी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सिर्फ 15 मिनट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, ये नुस्खे दिखाएंगे अपना असर
तो अगर आप भी बालों को हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं तो सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
