ग्लोइंग और बेदाग स्किन हर किसी की ख्वाहिश होती है। अधिकतर महिलाएं क्लियर स्किन के लिए अलग-अलग तरह के उपाय भी आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को सॉफ्ट और नम बनाना चाहती हैं, तो 3 खास आइस रोलर्स को बनाकर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं। इन आइस रोलर्स से आपको स्किन पर काफी फर्क देखने को मिलेगा। इन्हें बनाने के लिए आपको बाजार के महंगे सामान की भी जरूरत नहीं लगेगी, आप किचन के सामान से ही पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि आइस रोलर स्किन को हाइड्रेट करने और चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से 3 अलग-अलग आइस रोलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन आइस रोलर्स के बारे में।

1. नीम आइस रोलर

नीम बालों के अलावा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक्ने, ओपन पोर्स और पिंपल्स को कम करने में मददगार होता है। अगर आप भी पिंपल्स और जिद्दी मुहांसों से परेशान हैं, तो यह एंटी-बैक्टीरियल नीम आइस रोलर आपके लिए ही बना है। नीचे दिए गए स्टेप्स से जानें इसे बनाने का सही तरीका:

बनाने का तरीका:

एक बर्तन में 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर, आधा छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच शहद डालें।
इन तीनों चीजों में थोड़ा पानी या गुलाब जल मिक्स कर दें।
सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं, फिर आइस रोलर मोल्ड में डालकर जमने के लिए रख दें।
अब आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. बेसन-हल्दी आइस रोलर

रोजाना ऑफिस जाने वाली महिलाओं के चेहरे पर टैनिंग और डलनेस दिखने लगती है। ऐसे में अगर आपका चेहरा भी बेजान और डल पड़ गया है, तो बेसन और हल्दी आइस रोलर आपके लिए सही रहेगा। आइए जानते हैं इस रोलर को बनाने का तरीका:

बनाने का तरीका:

एक बर्तन में 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और चुटकी भर हल्दी लें।
इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें।
इस घोल को फ्रीजर में आइस रोलर के अंदर जमने के लिए रख दें।
अब आप इससे स्किन पर मसाज कर सकती हैं।
यह डेड स्किन को हटाता है। ऑयली स्किन वाली महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. मुल्तानी मिट्टी आइस रोलर

बढ़ती उम्र में अगर आपकी स्किन भी ढीली पड़ने लगी है या चेहरे पर वो चमक नहीं रही जो पहले हुआ करती थी, तो अब आप घर पर मुल्तानी मिट्टी से एंटी-एजिंग आइस रोलर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका नीचे दिया गया है:

यह भी पढ़ें- इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का DIY आइस क्यूब

बनाने का तरीका:

एक बर्तन में 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच शहद लें।
इसे स्मूथ पेस्ट की तरह मिलाएं और आइस रोलर में डालकर फ्रीजर में जमा लें।
अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे रिंकल्स और ओपन पोर्स कम होंगे।
कॉम्बिनेशन और ड्राई स्किन वाली महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

आइस रोलर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हफ्ते में एक या दो बार ही इनका इस्तेमाल करें।
अगर आप इन तीनों में से किसी भी आइस रोलर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
स्किन में किसी भी तरह की समस्या या एलर्जी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।  

यह भी पढ़ें- उमस के दौरान कर रही हैं आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल? जान लें इसके नुकसान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific