आजकल नेचुरल और ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल का ट्रेंड देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन अलग अलग तरह के ब्यूटी ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं। इन्हीं में से एक नेचुरल सनस्क्रीन भी खूब चर्चा में है। लोग अब सनस्क्रीन की जगह नारियल तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंटरनेट पर अब कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं, कि यह दोनों प्राकृतिक तेल सूरज से आने वाली तेज धुप से स्किन को बचाती है। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आइए जानते हैं नारियल या बादाम के तेल क्या सही में सनस्क्रीन का काम करते हैं?
सनस्क्रीन की जगह तेल का इस्तेमाल करना सही?
अगर आप भी सनस्क्रीन की जगह चेहरे पर इन तेल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो रुकिए। आज हम आपको इस लेख में डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से बताएंगे, कि स्किन के लिए ये दोनों तेल फायदेमंद होंगे या खतरनाक? आइए जानते हैं नारियल और बादाम के तेल में मौजूद सन प्रोटेक्शन का असली सच।
क्या नारियल और बादाम के तेल में SPF होता है?
अमेरिकन अकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी का आधिकारिक गाइड के अनुसार लैब टेस्ट में यह पाया गया है, कि नारियल तेल का SPF लेवल केवल 1 से 7 के बीच ही होता है। यह सूरज की सिर्फ 20% तक UVA किरणों को ही ब्लॉक कर पाता है। वहीं बादाम तेल में भी SPF लगभग 5 से 6 होता है। यह आपकी स्किन को धूप से बचाने में मददगार साबित नहीं होता है।
जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट साहिल के मुताबिक, तेज धूप से स्किन को बचाने के लिए और टैनिंग या सनबर्न जैसी परेशानी को कम करने के लिए कम से कम SPF 30 होना चाहिए। इसके लिए तेल उपयोगी नहीं हो सकता है। ऐसे में आप ब्रॉड-स्पेक्ट्रम UVA & UVB प्रोटेक्शन वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
धुप से बचने के लिए तेल लगाने पर होने वाले नुकसान
अगर आप भी सूरज की तेज धूप से बचने के लिए चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीन की जगह तेल लगा रही हैं, तो इससे आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं। जैसे -
- जब भी आप तेल लगाकर धूप में निकलती हैं, तो यह सूरज की तेज किरणों को सोख करके स्किन को गर्म कर देता है। इससे स्किन में जलन और टैनिंग होने के चांस बढ़ जाते हैं।
- नारियल और बादाम तेल पसीने और धूल के साथ मिलकर चेहरे के पोर्स को बंद कर देता है, जिससे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और पिंपल्स होने का खतरा रहता है।
- तेल लगाने के बाद भी सूरज की तेज किरणें स्किन की गहराई तक जाती है, जिससे कम उम्र में ही झुर्रियां और झाइयां जैसी परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Jamun Powder Face Scrub: जामुन की गुठली से घर पर ऐसे तैयार करें खास स्क्रब, टैनिंग के लिए है बेस्ट
निष्कर्ष: अगर आप भी अभी तक सनस्क्रीन की जगह नारियल और बादाम का तेल लगा रही थी, तो अब ऐसा करने से बचे। बादाम और नारियल तेल दोनों ही, स्किन को पोषण और नमी देने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइश्चराइजर भी माना जाता हैं, लेकिन इन्हें सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इन दोनों चीजों के बजाय आप सही एसपीएफ वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन चुन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image Credit: magnific)
