हर बार ग्लैमरस लुक के लिए हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं होती है। कई बार मेकअप की एक छोटी सी ट्रिक भी आपका पूरा लुक चेंज कर सकती है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है जिसे 'इनर कॉर्नर पॉप ऑफ कलर' कहा जाता है। ये ट्रिक आई मेकअप पर काम करती है। जब आपकी आंखें सबसे खूबसूरत नजर आती हैं तो पूरा लुक अट्रैक्टिव लगता है।
इसमें आपको आंखों के इनर कॉर्नर पर एक ब्राइट शेड लगाना होता है, जिससे आपके चेहरे को फ्रेश और स्टाइलिश लुक मिलता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह भी है कि आपको मेकअप में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
क्या है इनर कॉर्नर पॉप ऑफ कलर?
आपको बता दें कि आंखों के जिस हिस्से से दोनों आंखें नाक के पास मिलती हैं, उसे इनर कॉर्नर कहा जाता है। इस जगह पर किसी ब्राइट कलर का आईशैडो लगाने को इनर कॉर्नर पॉप ऑफ कलर कहा जाता है। यह छोटा-सा टच पूरे मेकअप को फैशनेबल लुक दे देता है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। साथ ही आपको पूरे आईलिड पर कई कलर्स की लेयर लगाने की जरूरत नहीं होती है।
कौन-कौन से ब्राइट शेड्स आप यूज कर सकती हैं?
अगर आप पहली बार यह लुक ट्राई कर रही हैं, तो इन कलर्स को चुन सकती हैं। जैसे-
- इलेक्ट्रिक येलो- इस कलर से आंखों के पास एक अलग ही शाइन नजर आता है। ऐसे में यह सिंपल मेकअप के साथ भी काफी अट्रैक्टिव लुक देता है।
- नियॉन ग्रीन- अगर आपको थोड़ा बोल्ड लुक पसंद है तो यह शेड आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
- नियॉन ऑरेंज- यह कलर भी आपके लुक को अट्रैक्टिव बना सकता है।
कैसे करें यह लुक क्रिएट?
इस मेकअप के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती है। बस इस आसान तरीके से आप अच्छा लुक पा सकती हैं। जैसे-
- सबसे पहले चेहरे का बेस मेकअप पूरा कर लें।
- अब आंखों पर न्यूड आईशैडो लगाएं।
- चाहें तो सिर्फ काजल या मस्कारा भी लगा सकती हैं।
- अब एक छोटे से ब्रश से आंखों के काेनों पर अपनी फेवरेट ब्राइट शेड लगाएं।
- कलर को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- बस, आपका लुक तैयार है।
कहां कर सकती हैं ट्राई?
इस मेकअप ट्रिक की खास बात यह है कि इसे कई मौकों पर आप फॉलो कर सकती हैं। जैसे-
- दोस्तों के साथ आउटिंग
- कॉलेज फेस्ट
- डे पार्टी
- कैजुअल गेट-टुगेदर
- फोटोशूट
तो अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत के अपने मेकअप में नया ट्विस्ट लाना चाहती हैं तो इनर कॉर्नर पॉप ऑफ कलर वाला ट्रिक ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक स्टाइलिश नजर आ सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- gemini/freepik
