स्किन को नेचुरली खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वे स्किन की प्राकृतिक नमी को बरकरार रखने और रूखेपन से राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाले कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं तो पार्लर में अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। चेहरे पर कुदरती चमक लाने और ग्लोइंग फेस पाने के लिए अगर आप भी कई तरह की कोशिशें कर रही हैं और साथ ही फेस ऑयलिंग भी कर रही हैं, तो यह लेख आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में फेस ऑयलिंग का सबसे असरदार तरीका और सही समय बताएंगे।
फेस ऑयलिंग
फेस ऑयलिंग आजकल ब्यूटी रूटीन का एक अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन बहुत कम महिलाएं ही इसके सही इस्तेमाल और सही समय के बारे में जानती हैं। अगर आप भी कभी भी और कैसे भी फेस ऑयलिंग कर लेती हैं, तो आइए जानते हैं कि इसका सही तरीका और सही समय क्या है?
फेस ऑयलिंग करने का सही समय
अगर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही समय पर तेल लगाया जाए, तो इससे स्किन को रिपेयर होने में आसानी होती है। स्किनकेयर में फेस ऑयलिंग के सही समय की बात करें, तो स्किन एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के मुताबिक, रात के समय चेहरे पर तेल लगाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम रात में सोते हैं, तब हमारी स्किन रिपेयरिंग मोड में होती है, जिससे तेल स्किन की गहराई में जाकर नमी को लॉक करता है। इसके अलावा, रात के समय धूप और धूल-मिट्टी का खतरा भी नहीं होता है, जिससे तेल आसानी से स्किन के अंदर जाकर पोषण देता है।
दिन में फेस ऑयलिंग कब और कैसे करें?
अगर आप दिन के समय फेस ऑयलिंग करना चाहती हैं, तो यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रूखी है, तो सुबह के समय आप तेल से चेहरे की मसाज कर सकती हैं। इसके लिए आप 1 से 2 बूंद हल्का तेल हथेलियों पर लें और फिर गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे की मसाज करें। यह रूखी स्किन को ठंडी हवाओं से बचाता है और मेकअप के लिए एक स्मूथ प्राइमर बेस तैयार करता है। ध्यान रहे, अगर आपकी स्किन ऑयली या कॉम्बिनेशन है, तो दिन में ऑयलिंग करने के बजाय रात में ही करें।
यह भी पढ़ें- सोचा था ऑयलिंग से बाल बनेंगे सिल्की, लेकिन ये शैम्पू मिसटेक्स कर देंगी आपकी सारी मेहनत बर्बाद
फेस ऑयलिंग करने का स्टेप-बाय-स्टेप सही तरीका
गलत क्रम में तेल लगाने से कुछ महिलाओं को स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं और इसका सही असर भी नहीं दिखता है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके सही तरीके से मसाज कर सकती हैं -
- ऑयलिंग करने से पहले अपना चेहरा किसी माइल्ड क्लींजर या फेस वॉश से अच्छी तरह साफ करें।
- इसके बाद टोनर और वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाएं।
- अब हथेली पर 2-3 बूंदें तेल लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से थपथपाएं।
- आप चाहें तो इसके बाद जेड रोलर या उंगलियों से हल्की मसाज कर सकती हैं, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े।
फेस ऑयलिंग के बेहतरीन फायदे
अगर आप सही समय और तरीके से फेस ऑयलिंग करती हैं, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। जैसे -
- नियमित रूप से रात में सही तरीके से ऑयलिंग करने से चेहरे की झुर्रियां और ढीलापन कम होता है।
- इसकी मदद से आप आसानी से अपनी स्किन के प्रोटेक्टिव बैरियर को रिपेयर कर सकती हैं।
- यह जिद्दी और वॉटरप्रूफ मेकअप को आसानी से छुड़ाने में भी बहुत कारगर साबित होता है।
निष्कर्ष: फेस ऑयलिंग आपकी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने में बहुत मदद करती है। ऐसे में अगर आप अभी तक कभी भी चेहरे पर तेल लगा लेती थीं, तो अब ऐसा करने के बजाय सही समय और सही तरीके से फेस ऑयलिंग करके त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं। अपने स्किन टाइप के हिसाब से ऊपर बताया गया तरीका आपके ब्यूटी रूटीन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।
(image credit: magnific)
-1789130584589_m.webp)