गर्मी के मौसम में टैनिंग होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में होने वाली टैनिंग को कम करना चाहती हैं और कई बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर एक खास असरदार चावल के आटे से बना स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
चावल से ऐसे बनाएं खास होममेड स्क्रब
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी में होने वाली टैनिंग कई बार खूबसूरती को कम कर देती है और यह शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। ऐसे में अब आपको टैनिंग कम करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत है, क्योंकि आज हम आपको चावल के आते से बना एक खास स्क्रब बनाने का तरीका बताएंगे। इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
स्क्रब बनान के लिए सामग्री
- चावल का खुरदुरा आटा
- चीनी पाउडर
- शहद और नारियल तेल
स्क्रब बनाने का तरीका
- इस स्क्रब को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा चावल का आटा लें।
- अब इसमें थोड़ा नारियल तेल, शहद और चीनी पाउडर मिक्सकर दें।
- अब आप इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्सकर फेंट लें।
- इस पेस्ट को आप अपने चेहरे 15 मिनट तक लगाकर रखें।
- उसके बाद आप चेहरे की हल्की हाथों से मसाज कर सकती हैं।
- इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
इस स्क्रब का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस स्क्रब का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले इसका पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही उपयोग करें। इस स्क्रब से अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Homemade Scrub for Summer Glow: जिद्दी टैनिंग और ब्लैकहेड्स को कम करेगा यह खास स्क्रब, घर पर ऐसे करें तैयार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
