चेहरे पर न‍िखार लाने के ल‍िए हम में से ज्‍यादातर मह‍िलाएं और लड़कि‍यां घरेलू नुस्‍खे आजमाती हैं। इससे हमें कई फायदे भी म‍िलते हैं। घरेलू नुस्‍खाें की सबसे बड़ी खास‍ियत ये भी है क‍ि ये ब‍िना केमिकल के होते हैं। स्‍क‍िन केयर में नेचुरल चीजों की बात होती है तो नींबू का नाम भी जरूर ल‍िया जाता है। कई लोग चेहरे पर सीधे ही नींबू रगड़ने लगते हैं। उन्‍हें लगता है क‍ि इससे दाग और धब्‍बे जल्‍दी कम होंगे और हमारी स्‍क‍िन ग्‍लोइंग नजर आएगी, लेक‍िन ऐसा नहीं है। नोएडा सेक्‍टर 44 की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया क‍ि हर क‍िसी की स्‍क‍िन अलग होती है।

नींबू में नेचुरल एस‍िड होता है। इससे चेहरे पर जलन, खुजली या रेडनेस की शि‍कायत हो सकती है। आइए जानते ह‍ैं क‍ि नींबू का इस्‍तेमाल करने का सही तरीका क्‍या है?

हर स्‍क‍िन के लिए सही नहीं है नींबू

जिस तरह हर क‍िसी की स्‍क‍िन अलग होती है, उसी तरह घरेलू नुस्खों का असर भी अलग-अलग हो सकता है। किसी को फायदा हो सकता है, तो किसी को परेशानी भी हो सकती है। इसलिए किसी भी चीज को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्‍ट करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- महंगे सीरम पर क्यों खर्च करना पैसा? घर पर बने इस नेचुरल सीरम से चेहरे पर लाएं ग्लो

एलोवेरा के साथ करें नींबू का इस्‍तेमाल

अगर आप नींबू का इस्‍तेमाल चेहरे पर कर रही हैं तो एलोवेरा जेल के साथ कर सकती हैं। ये स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। आप इसका इस्‍तेमाल करने के ल‍िए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में सिर्फ 2-3 बूंद नींबू का रस मिला लें। इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं और 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। बस ध्यान रखें कि अगर जलन महसूस हो तो तुरंत चेहरे को धो लें।

यह भी पढ़ें- DIY Herbal Soap: घर पर 10 मिनट में बनाएं यह हर्बल साबुन, दूर हो सकते हैं दाग-धब्‍बे

शहद के साथ भी कर सकती हैं इस्तेमाल

आप नींबू के साथ शहद का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके ल‍िए 1 चम्मच शहद में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के ल‍िए लगा सकती हैं। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। हालांकि, इसका इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

नींबू लगाने के बाद धूप में न जाएं

अगर आपने नींबू वाला कोई फेस पैक लगा रही हैं, तो उसके बाद कुछ समय तक धूप में न जाएं। अगर बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। साथ ही चेहरे को कवर जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Deep Cleaning Tips: बिना केमि‍कल वाले प्रोडक्‍ट्स के कैसे करें चेहरे की डीप क्‍लीन‍िंग? रसोई में छ‍िपा है राज

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • चेहरे पर पिंपल या घाव हैं, तो इस्‍तेमाल न करें।
  • स्किन एलर्जी है तो एक्‍सपर्ट से सलाह लें।
  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

तो अगर आप भी सीधे चेहरे पर नींबू रगड़ लेती थीं, तो अब एलोवेरा या शहद के साथ करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik