Long Lasting Red Lipstick Shades: शादी-ब्याह के फंक्शन में महिलाएं मेकअप ना करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मेकअप कर सजने-संवरने के बाद उनकी अबसे बड़ी टेंशन यह होती है, कि कहीं कुछ खाते-पीते उनकी लिपस्टिक हल्की न पड़ जाए। वेडिंग पार्टी, संगीत, रिसेप्शन या फेरों की लंबी रस्मों के बीच बार-बार लिपस्टिक सही करना किसी झंझट से कम नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और आप लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक की तलाश में हैं, तो इस लेख में हम आपको 8 ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जो लंबे समय तक ठीके रहेंगे।

8 लॉन्ग-लास्टिंग रेड लिपस्टिक शेड्स (Long Lasting Red Lipstick Shades

अगर आपके पास सही 'लॉन्ग-लास्टिंग और स्मज-प्रूफ लिपस्टिक' नहीं है, तो परेशान होने के बजाय आप नीचे बताए गए लिपस्टिक शेड्स को खरीदकर इस्तेमाल कर सकती हैं। खासकर रेड कलर के कुछ अलग-अलग शेड्स वेडिंग के लिए बेस्ट रहेंगे।

1. क्लासिक ब्राइडल रूबी रेड लिपस्टिक (Classic Ruby Red Lipstick)

अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लिए लिपस्टिक शादी खरीदना चाहती हैं, तो यह गहरा और चमकदार लाल शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस तरह के लिपस्टिक हर भारतीय स्किन टोन पर खूब जचते हैं। आप इसे शादी की रात लाल लहंगे या बनारसी साड़ी के साथ लगा सकती हैं।  

2. वेलोवेटी ब्लड रेड लिपस्टिक (Velvety Blood Red Lipstick)

अगर आप बोल्ड और गाढ़ा पिगमेंट चाहती हैं, तो आपके लिए वेलोवेटी ब्लड रेड लिपस्टिक सही रहेगी। यह शेड स्मज-प्रूफ मैट फिनिश में घंटों टिका रहता है। इसे दुल्हन या कोई भी महिला फोटोशूट या किसी खास मौके पर लगा सकती हैं। 

3. रोजवुड या सॉफ्ट रेड-पिंक लिपस्टिक (Soft Rosewood Red Lipstick)

अगर आप बहुत ज्यादा चटक लाल नहीं पसंद करती हैं और हल्का मुलायम लाल-गुलाबी शेड चाहती हैं, तो आपके लिए रोजवुड या सॉफ्ट रेड-पिंक लिपस्टिक परफेक्ट है। इसे आप दिन में होने वाले किसी भी फंक्शन में लगाकर चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। यह शेड आपके हल्के मेकअप लुक को पूरा करने में मदद करेगा।

4. डीप वाइन या मरून रेड लिपस्टिक (Deep Maroon Red Lipstick)

हल्की बरगंडी और गहरे लाल रंग वाला यह खूबसूरत शेड आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह शेड रात के फंक्शन में लगाने के लिए सबसे बेस्ट है। इसे दुल्हन या कोई भी महिला रिसेप्शन, कॉकटेल नाइट या डार्क रंग के वेलवेट और सिल्क आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।

5. क्रिमसन या चेरी रेड लिपस्टिक (Crimson Cherry Red Lipstick)

चेरी रेड कलर की लिपस्टिक भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। ऐसे में आप हल्की गुलाबी-लाल झलक देने वाली इस खूबसूरत लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं। यह चेहरे को तुरंत ताजा और जवां दिखाने में मदद करेगी। इसे आप संगीत, सगाई या पेस्टल और गोल्डन कलर के आउटफिट के साथ कैरी करें।

6. ब्रिक या रस्ट रेड लिपस्टिक (Brick Rust Red Lipstick)

हल्के नारंगी और मिट्टी जैसे दिखने वाले शेड भी आपके लिए सही रहेंगे। गर्म अंडरटोन वाला यह लाल शेड बेहद मॉडर्न और सोबर लुक देता है। इस तरह के शेड को खासकर आप दिन की शादी, हल्दी-मेहंदी या इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के ट्राई करें।

7. स्कारलेट या कोरल रेड लिपस्टिक (Scarlet Coral Red Lipstick)

चेहरे पर हाइलाइट होने वाला यह शेड भी आपके लिए सही है। यह शेड हल्के व गेहुंए रंग पर खूब खिलता है। इसे भी आप डे वेडिंग, पूल-साइड फंक्शन या पीले-नारंगी एथनिक कपड़ों के साथ मिनिमल मेकअप कर शेड ट्राई कर सकती हैं। यह लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहेगी।

8. बेरी या प्लम रेड लिपस्टिक (Berry Plum Red Lipstick)

गहरे जामुनी और लाल के कॉम्बिनेशन वाली यह लिपस्टिक को आपके पार्टी या वेडिंग लुक में चार चांद लगा देगी। यह शेड सांवली और गेहुंई त्वचा पर बेहद खूबसूरत लगता है। इसे आप विंटर वेडिंग नाइट्स और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट्स के साथ ट्राई कर सकती हैं।  

खाने-पीने के बाद भी लिपस्टिक को टिकाए रखने के तरीके

अगर आप अपनी लिपस्टिक को लंबे समय तक एक जैसी टिकाऊ बनाना चाहती हैं, तो स्मज-प्रूफ फिनिश और आरामदायक अहसास के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जैसे -

  • लिपस्टिक लगाने से 10 मिनट पहले हल्का लिप बाम लगाएं और फिर टिशू से हल्के हाथों से पोंछ लें।
  • लिपस्टिक के साथ आप मैचिंग लिप लाइनर से आउटलाइन भरे उसके बाद ही लिक्विड या ट्रांसफर-प्रूफ मैट लिपस्टिक लगाएं।
  • हालांकि स्मज-प्रूफ फॉर्मूला लंबे समय तक टिकता है, फिर भी बहुत चिकना खाना खाने के बाद होंठों के बीच वाले हिस्से पर हल्का टच-अप कर लें।

निष्कर्ष: इस वेडिंग सीजन अगर आप भी अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ लेटेस्ट लिपस्टिक शेड्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। यह सभी स्मज-प्रूफ रेड लिपस्टिक पूरे मेकअप लुक में जान डाल देंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।