बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की रौनक भी फीकी पड़ने लगती है। हर उम्र में स्किन का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप भी अपनी उम्र के हिसाब से स्किन केयर नहीं कर रही हैं, तो आज इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप अपनी उम्र के हिसाब से अपनी स्किन की केयर कर सकती हैं।
उम्र के हिसाब से करें स्किन की केयर
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा की नमी, कोलेजन और लचीलेपन में भी बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि आपको अपनी उम्र के हिसाब से ही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।
20 से 30 की उम्र वाली महिलाओं के लिए स्किन केयर
बात करें उन महिलाओं की, जो 20 से 30 साल की उम्र की हैं, तो इस उम्र में स्किन थोड़ी बेहतर और यूथफुल होती है। ऐसे में उन्हें घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। वहीं डेली रूटीन में आप डर्मेटोलॉजिस्ट के बताएं फेस क्लींजर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इस उम्र की महिलाएं अगर रोजाना मेकअप करती हैं, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी; बस ध्यान रहे कि मेकअप प्रोडक्ट्स ब्रांडेड होने चाहिए और जो आपकी स्किन पर सूट करें, उन्हें ही चुनें।
30 की उम्र के बाद हाइड्रेशन है जरूरी
30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं की, तो उनमें कोलेजन का स्तर थोड़ा कम होने लगता है। इससे 20 साल की उम्र वाली महिलाओं की स्किन के मुकाबले 30 साल की उम्र की महिलाओं की स्किन थोड़ी रूखी और ढीली होने लगती है। ऐसे में रूखेपन से बचने के लिए आप हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही, रात में डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए कुछ एंटी-एजिंग स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करें, इससे चेहरे पर अच्छा फायदा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट का यह रूटीन स्किन को बना सकता है ग्लोइंग, जरूर जानें
40 की उम्र में त्वचा को दें एक्स्ट्रा पोषण
40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं की, तो उनकी त्वचा को एक्स्ट्रा पोषण की अधिक जरूरत होती है। समय के साथ-साथ स्किन की नेचुरल नमी भी कम होने लगती है। ऐसे में इन महिलाओं को डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर किसी अच्छे और हैवी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए और सनस्क्रीन को नियम से लगाना चाहिए।
50 प्लस वाली महिलाएं लाइफस्टाइल में भी करें ये बदलाव
जो महिलाएं 50 साल से ज्यादा उम्र की हैं, उन्हें स्किन केयर प्रोडक्ट्स के अलावा अपनी लाइफस्टाइल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और अगर आप धूम्रपान करती हैं, तो इससे पूरी तरह बचना चाहिए। इसके अलावा, हरी सब्जियों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों को अपनी डाइट में अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए।
अगर आप ऊपर बताए गए इन सभी टिप्स को अपनाकर अपनी उम्र के अनुसार स्किन का ध्यान रखती हैं, तो आप किसी भी उम्र में अपनी खूबसूरती और नेचुरल निखार को बरकरार रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मानसून की चिपचिपाहट और पिंपल्स से बचना है? स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे रखें त्वचा का ख्याल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
-1784365432442_m.webp)