Wedding Story : केवल पति-पत्नी ही नहीं बल्कि दोस्त की तरह करते हैं हम एक-दूसरे को सपोर्ट

शादी करने से पहले अपने लाइफ पार्टनर को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि आप दोनों अपने रिलेशनशिप को अच्छा बना पाएं।
Guest Author
Updated:- 2022-12-28, 11:59 IST
my wedding experience in hindi

मेरा नाम ज्योति सेठ है और मेरी उम्र करीब 32 साल है। मैं एक वर्किंग वीमेन हूं। मैं आज आपके साथ अपनी शादी से जुड़ी काफी चीजों को शेयर करना चाहती हूं। बता दूं कि मेरी शादी को करीब 7 साल हो गए हैं और मेरे पति काफी अच्छे इंसान हैं। हमारी शादी हम दोनों की माँ के द्वारा तय हुई थी और शादी के इतने साल के बाद अक्सर लोगों का रिश्ता नाम का रह जाता है, लेकिन हम दोनों का रिश्ता और एक दूसरे के प्रति सपोर्ट दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। हम शुरुआत से ही एक-दूसरे को मन से सपोर्ट करते आ रहे हैं।

hervoice guest author

हमारी शादी 22 फरवरी 2015 में अमृतसर में हुई थी। शादी के बाद हम पहली बार घूमने मनाली गए थे। हालांकि वो सभी पल हम दोनों के लिए बेहद खास रहे और हमने एक दूसरे को समय देकर जाना कि हम दोनों किस तरह के इंसान हैं और अपने लाइफ पार्टनर से हम असल में चाहते क्या हैं?

बता दें कि लाइफ पार्टनर का मतलब यह नहीं होता है कि केवल एक-दूसरे के साथ रहना और जरूरतों का ख्याल रखना बल्कि इसका मतलब होता है कि आप अपने पार्टनर को समझे और उसके साथ उठे-बैठे और उससे रोजाना बात करें और जाने कि उसने पूरा दिन क्या-क्या किया। ऐसा करने से आप धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आएंगे।

couple goals

मैं बताना चाहूंगी कि हम दोनों आज भी महज एक छोटे बच्चे की तरह चाय पार्टी या मैगी पार्टी करते रहते हैं और इसी कारण एक-दूसरे के साथ काफी वक्त भी बिता लेते हैं। ऐसा करने से हम दोनों एक दूसरे के साथ पति-पत्नी होने के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त भी बन गए हैं। मेरा मानना ये है कि शादी को चाहे कितने ही साल क्यों न हो जाएँ, लेकिन अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ उसकी ढाल बनकर खड़े हैं और उसे दिल से सपोर्ट कर रहे हैं तो आप दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा गहरा हो जाएगा।

couple goals diwali

शादी के इतने सालों के बाद आज मेरी एक बेटी भी है, जो अभी 6 साल की है। बेटी के होने के बाद भी हम दोनों एक दूसरे को वक्त देने से पीछे नहीं हटते हैं और बिना किसी प्लानिंग किए अपनी मनपसंद जगहों पर घूमने निकल पड़ते हैं। फिर वो चाहे देर रात 1 या 2 बजे मैगी पार्टी की हो या अमृतसर से डलहौसी का बिना प्लान किए वाला ट्रिप।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।