Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:57 AM IST

YRKKH Spoiler: बिखर जाएगी अभीरा की दुनिया, अरमान की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान; क्या होगी नए सीजन की शुरुआत?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल के लंबे इंतजार के बाद अरमान और अभीरा के रास्ते एक हो गए थे, लेकिन अब दोनों की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है। इनकी तकदीर एक ऐसा मोड़ लेगी, जिससे अभीरा की दुनिया बिखर जाएगी। सीरियल की पूरी कहानी अब बदलने वाली है।  
Updated:- 2026-05-25, 21:17 IST
image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक बार फिर अभीरा की जिंदगी में तूफान आने वाला है। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद अरमान और अभीरा के बीच सारी गलतफहमियां दूर हुई थीं और विद्या का पर्दाफाश हुआ था। मुक्ति और मायरा ने भी अरमान-अभीरा को करीब लाने के लिए काफी पापड़ बेले थे। सीरियल में इन दोनों बहनों की बॉन्डिंग भी अच्छी नजर आ रही थी, लेकिन जल्द ही अभिमान (सोशल मीडिया पर अरमान और अभीरा का ट्रेंडिंग नाम)  की जिंदगी में सब कुछ बिखरने वाला है। सीरियल का नया प्रोमो जहां एक तरफ महाट्विस्ट की ओर इशारा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर लीप की अटकलें भी तेज हो गई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल में क्या कुछ खास होने वाला है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभीरा की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान

yeh rishta kya kehlata hai spoiler new twist armaan to propose abhira
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंग कि अरमान के सिर में तेज दर्द होगा और जब वह डॉक्टर के पास जाएगा, तो पता चलेगा कि उसे ब्रेन ट्यूमर है। डॉक्टर बताएंगे कि उसका बचना मुश्किल है, लेकिन अरमान यह बात किसी को नहीं बताएगा। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले एपिसोड्स में अरमान की जान जा सकती है और सीरियल की कहानी उसके बिना आगे बढ़ेगी। पोद्दार फर्म के उद्घाटन से पहले अरमान का किरदार शो में खत्म हो जाएगा और पोद्दार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। हालांकि, अभी इस ट्विस्ट के कन्फर्मेशन के लिए ऑफिशियल प्रोमो का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अभीरा के सामने आई विद्या की सच्चाई, 8 साल पुराने राज का हुआ पर्दाफाश; फैंस बोले- अब एक हो जाएंगे अभिमान

क्या सीरियल में आएगा लीप?


सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पिछले कुछ एपिसोड्स में मुक्ति और मायरा प्यार के बारे में बात करते नजर आए थे। दोनों यह सोच रहे थे कि उनकी जिंदगी में सच्चा प्यार कब दस्तक देगा? दोनों के लिए प्यार के क्या मायने हैं, इसे लेकर भी दोनों की बातचीत दिखाई गई थी। सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं कि आने वाले एपिसोड्स में सीरियल में एक बार फिर लीप आएगा और इस बार कहानी मायरा और मुक्ति के इर्द-गिर्द घूमेगी। सीरियल में पहले भी कई बार जेनरेशन लीप आ चुके हैं और कई पुराने किरदार शो को छोड़ गए हैं और कई नए चेहरों की एंट्री भी हुई है। ऐसे में इस बार कहानी कौन-सा नया मोड़ लेगी, यह देखने लायक होगा।

 

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अरमान कहेगा अभीरा से दिल की बात, क्या फिर एक होंगे दोनों के रास्ते? फैंस बोले- प्यार है या ड्रामा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिलहाल अरमान और अभीरा की जिंदगी में नया तूफान दस्तक देने वाला है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा , तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus, Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।