Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:50 AM IST

YRKKH Spoiler: अरमान कहेगा अभीरा से दिल की बात, क्या फिर एक होंगे दोनों के रास्ते? फैंस बोले- प्यार है या ड्रामा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में विद्या का पर्दाफाश हो चुका है और अरमान ने उससे सारे नाते तोड़ लिए हैं। अभीरा भी अब अपनी बेटी मायरा के साथ पोद्दार हाउस में रह रही है। हालांकि, अरमान और अभीरा के बीच दूरियां अभी भी बनी हुई है। वहीं नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान अब अभीरा को प्रपोज करने वाला है।  
Updated:- 2026-05-03, 14:11 IST
yeh rishta kya kehlata hai spoiler new twist armaan to propose abhira

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पिछले काफी हफ्तों से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले शो में मेहर का पर्दाफाश हुआ और फिर मायरा पर मेहर की जान लेने का इल्जाम लगा, जिसके बाद अभीरा ने अपनी बेटी को सारे इल्जामों से बरी करवाया और शो में सालों बाद मायरा और अभीरा के बीच बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके बाद शो में विद्या का राज खुला और पता चला कि कैसे उसने सालों तक अभीरा को अरमान और मायरा से दूर रखा। अब जहां एक तरफ अरमान, विद्या से सारे रिश्ते तोड़ चुका है, वहीं दूसरी तरफ दादी सा और मायरा, अरमान और अभीरा को एक करने की कोशिश में लगे हैं। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान अब अभीरा से अपने दिल की बात कहने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में आपको क्या ट्विस्ट देखने को मिलेंगे

अरमान कहेगा अभीरा से अपने दिल की बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Abhira (@kaira.abhiman1)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शो के नए प्रोमो में अरमान, अभीरा को प्रपोज करेगा और उसके सामने अपने दिल का हाल रखेगा। अरमान, अभीरा से कहेगा कि वो हर बार सोचता है कि वो अभीरा के लायक बनने की कोशिश करेगा, लेकिन वो हर बार फेल हो जाता है। बस एक ही चीज है जिसमें उसने अपना रिकॉर्ड मेंटेन किया है और वो है कि वो हमेशा से अभीरा से प्यार करता रहा है। इसके बाद वो अभीरा से एक बार फिर साथ आने की बात करता है। हालांकि, अभीरा कोई जवाब नहीं देती है। यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अरमान तोड़ देगा विद्या से सारे नाते, फिर से थामेगा अभीरा का हाथ; फैंस को सता रहा है इस बात का डर

फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by abhimaan❤️ (@sanu_creations___)

अरमान और अभीरा के इस नए प्रोमो पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस का कहना है कि वो बस अरमान और अभीरा के एक होने का इंतजार रहे थे और अब फाइनली ऐसा होने वाला है। हालांकि, कई फैंस का कहना है कि मेकर्स को स्टोरीलाइन में बदलाव करने चाहिए। इस तरह बार-बार अरमान का गलती करना, अभीरा को बेइज्जत करना और फिर सालों बाद आकर माफी मांग लेना, ये सही नहीं है। काफी फैंस कह रहे हैं कि अभीरा को इस बार अरमान को हां के बजाय ना कहनी चाहिए और शो में कुछ नया होना चाहिए। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में ये भी लिखा कि इस बार अरमान प्यार की वजह से अभीरा के साथ नहीं आना चाहता है, बल्कि वो इस लालच में अभीरा के पास आना चाहता है कि अगर अभीरा उसकी जिंदगी में लौट आएगी, तो यह मायरा और उसके पूरे परिवार के लिए अच्छा रहेगा। अब आने वाले एपिसोड्स में अरमान और अभीरा साथ आते हैं या कोई नया ट्विस्ट आता है, ये देखने लायक होगा।

  

यह भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, उठेगा मेहर के राज से पर्दा; क्या एक होंगे अभीरा-अरमान के रास्ते?

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जहां एक तरफ फैंस को अरमान और अभीरा के साथ आने का इंतजार है, वहीं दूसरी तरफ कई फैंस का कहना है कि मेकर्स को अब स्टोरीलाइन बदल देनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Courtesy: Star Plus, Jio Hotstar

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।