Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:11 AM IST

YRKKH Spoiler: अभीरा के सामने आई विद्या की सच्चाई, 8 साल पुराने राज का हुआ पर्दाफाश; फैंस बोले- अब एक हो जाएंगे अभिमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जहां एक तरफ अभीरा ने मुक्ति को मेहर की जान लेने के आरोपों से बचा लिया है। वहीं दूसरी तरफ अब जल्द ही विद्या का सच भी सामने आने वाला है। 8 साल पहले कैसे विद्या ने अभीरा और अरमान के बीच दूरियां पैदा करने की कोशिश की और कैसे उसने अभीरा को मायरा और अरमान की नजरों में बुरा बनाए रखा, इन सारी बातों से अब परदा उठने वाला है।
Updated:- 2026-04-21, 10:58 IST
Vidya truth to come out in yrkkh

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पिछले कुछ एपिसोड्स से लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। पहले अभीरा ने अरमान और मायरा के सामने मेहर के सच का खुलासा किया और बताया कि कैसे उनसे मुक्ति के पापा की जान ली थी। इसके बाद मेहर और अरमान की शादी टूट गई। इस दौरान अभीरा घायल हो गई थी और मायरा के ऊपर मेहर की जान लेने का इल्जाम लगा था। हालांकि, अभीरा ने मायरा पर भरोसा बनाए रखा और उसका केस लड़कर उसे इन आरोपों से बचा लिया। मायरा जो पिछले 8 सालों से अभीरा से नफरत करती थी, अब उसने फाइनली अभीरा को वापिस मां कहकर बुलाना शुरू कर दिया। इसी बीच अभीरा के मन में कई सवाल उठते हैं। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभीरा सच की तलाश में पोद्दार हाउस पहुंचती है और वहां उसके सामने विद्या का पर्दाफाश हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

अभीरा के सामने आया विद्या का सच

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by yeh rishta kya kehlata hai (@abhiralovers_)


नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभीरा के हाथ में मायरा की कस्टडी के पेपर्स होते हैं और वो सोचती है कि अगर कस्टडी के पेपर्स न उसने बनवाए और न ही अरमान ने, तो फिर ये पेपर्स बनवाए किसने? इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए वो पोद्दार हाउस पहुंचती है, जहां वो विद्या और काजल की बातें सुन लेती है। काजल, विद्या से कहती है कि किस तरह उसने 8 सालों से अरमान और अभीरा के बीच गलतफहमियां पैदा की और कैसे जब अभीरा अस्पताल में अरमान और मायरा से मिलने आई थी, तो उसने मिलने नहीं दिया था। इतना ही नहीं, विद्या ने ही कस्टडी के पेपर्स अभीरा को भिजवाए थे। इस पर विद्या कहती है कि उसने जो भी किया है, सब सही किया है और उसे कोई अफसोस नहीं है। इसके बाद काजल कहती है कि अगर उसे कोई अफसोस नहीं है, तो वो ये सारा सच अरमान को बता क्यों नहीं देती है? ये सारी बातें सुनकर अभीरा को झटका लगता है और उसके होश उड़ जाते हैं। अभीरा ये सोचकर हैरान रह जाती है कि जिस विद्या का उसने सालों तक इतना साथ दिया था, पिछले 8 सालों से वो ही उसके और अरमान के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, उठेगा मेहर के राज से पर्दा; क्या एक होंगे अभीरा-अरमान के रास्ते?

क्या अब एक होंगे अरमान और अभीरा के रास्ते?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑹𝑶𝑯𝑰𝑻 𝑷𝑼𝑹𝑶𝑯𝑰𝑻 (@rohitpurohit08)

फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। मायरा और अभीरा की दूरियां खत्म होने के बाद अब फैंस को इंतजार था कि अरमान और अभीरा के रास्ते एक हो जाएं और अब ऐसा होता दिख रहा है। विद्या का सच सामने आने के बाद क्या अभीरा उसकी सच्चाई अरमान के सामने ला देगी या उसका भांडा फोड़ने के लिए क्या कदम उठाएगी, ये देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।


यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना का खेल होगा खत्म, सच्चाई जानकर तुलसी लेगी बड़ा फैसला; महाट्विस्ट के लिए हो जाइए तैयार


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड्स के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।