YRKKH Spoiler: अरमान तोड़ देगा विद्या से सारे नाते, फिर से थामेगा अभीरा का हाथ; फैंस को सता रहा है इस बात का डर

YRKKH New Promo: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब फाइनली विद्या का पर्दाफाश होने वाला है और 8 साल से उसने किस तरह अरमान और अभीरा को दूर रखने के लिए चालें चलीं, इसका खुलासा होने वाला है। इसके बाद न केवल अरमान, विद्या से सारे रिश्ते तोड़ लेगा, बल्कि अरमान और अभीरा भी एक हो जाएंगे। हालांकि, फैंस को एक बात का डर सता रहा है।
Updated:- 2026-04-25, 19:07 IST
YRKKh Latest Promo

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पिछले कई हफ्तों से लगातार धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। जहां एक तरफ मेहर के सच और उसकी हरकतों का खुलासा सभी के सामने हो गया था और उसके बाद मेहर की जान चली गई, जिसका इल्जाम अभीरा और अरमान की बेटी मायरा पर आ गया। हालांकि, इस पूरे केस से मायरा के मन में वापस अभीरा के लिए प्यार पैदा कर दिया और अभीरा ने केस लड़कर मायरा को बेगुनाह साबित कर दिया। जहां एक तरफ दादी सा और पूरा परिवार अभीरा के साथ आ रहा है, वहीं विद्या के मन में उसके लिए नफरत ही है और वो अरमान और अभीरा को एक होते नहीं देखना चाहती हैं, लेकिन अब विद्या का सच और 8 साल में चली गई उसकी सारी चालों की असलियत, अरमान के सामने आने वाली है और इसके बाद वो विद्या से सारे रिश्ते तोड़ लेगा। सीरियल का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इसके बाद फैंस को एक खास बात का डर भी सता रहा है। चलिए आप भी इस प्रोमो पर नजर डाल लीजिए और जान लीजिए कि आपके इस पसंदीदा सीरियल में आगे क्या होने वाला है?

अरमान तोड़ देगा विद्या से सारे रिश्ते

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स की तरफ से कैप्शन में लिखा गया, "विद्या का सच सामने आने के बाद क्या अरमान और अभीरा की जिंदगी को मिलेगा एक नया मोड़?" प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान, विद्या से सारे रिश्ते तोड़ लेता है। इसके बाद विद्या गुस्से में कहती है कि ये सब अभीरा की वजह से हो रहा है और अभीरा पर हाथ उठाने की कोशिश करती है। हालांकि, अरमान बीच में आ जाता है और कहता है कि अभीरा तक पहुंचने से पहले उसे अरमान का सामना करना होगा। इसके बाद अरमान ये भी कहता है कि 8 साल पहले जो गलती की थी, अब उसे सुधारने का वक्त आ गया है। बता दें कि 8 साल पहले जब अरमान और अभीरा अलग हुए थे, तब विद्या ने अरमान और मायरा के मन में अभीरा के खिलाफ जहर भरने की कोशिश की थी और अरमान की दूसरी शादी करवाने को लेकर भी विद्या ने कई चाल लगी थीं।

यह भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, उठेगा मेहर के राज से पर्दा; क्या एक होंगे अभीरा-अरमान के रास्ते?

फैंस को पसंद आ रहा है नया प्रोमो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑹𝑶𝑯𝑰𝑻 𝑷𝑼𝑹𝑶𝑯𝑰𝑻 (@rohitpurohit08)


जहां एक तरफ ये नया प्रोमो फैंस को पसंद आ रहा है और फैंस जल्द से जल्द अरमान और अभीरा को एक होता देखना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस के मन में एक बात का डर भी है। कई फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करके कह रहे हैं कि शायद ये एक सपना होगा और हकीकत में अभीरा, अरमान को विद्या की सच्चाई नहीं बताएगी। वहीं कई फैंस ने कमेंट्स में ये भी लिखा कि आगे के एपिसोड्स में कहीं अभीरा, विद्या को माफ न कर दे और बाद में विद्या फिर इनका रिश्ता तोड़ने की कोशिश करे। खैर आगे क्या होगा, ये जानने के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन इतना जरूर है कि इस नए ट्रैक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

 

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अभीरा के सामने आई विद्या की सच्चाई, 8 साल पुराने राज का हुआ पर्दाफाश; फैंस बोले- अब एक हो जाएंगे अभिमान


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।