Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:35 AM IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, उठेगा मेहर के राज से पर्दा; क्या एक होंगे अभीरा-अरमान के रास्ते?

YRKKH Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभीरा अब मेहर का पर्दाफाश करने वाला है। सीरियल का नया प्रोमो आउट हुआ है और इसमें जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जहां मेहर के राज से पर्दा उठने वाला है, वहीं अब विद्या की हालत भी खराब होने वाली है।
Updated:- 2026-04-08, 16:04 IST
 Yeh Rishta Kya Kehlata hai upcoming twist

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में जहां एक तरफ मुक्ति को उसके बचपन का सच पता चल चुका है, वहीं दूसरी तरफ सीरियल में अब मेहर की सच्चाई से भी पर्दा उठने वाला है। अरमान और अभीरा के रास्ते अलग हो चुके हैं और मायरा के कहने पर अरमान अब मेहर के साथ शादी करने को भी तैयार हो गया है, लेकिन अब अभीरा, मेहर की सच्चाई का पर्दाफाश करने वाली है और अरमान के होश उठ जाएंगे। सीरियल का नया प्रोमो आउट हुआ है, जो फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। नए प्रोमों में क्या कुछ दिखाया गया है और आपके पसंदीदा सीरियल के आने वासे एपिसोड्स में क्या खास होने वाला है, चलिए आपको बताते हैं।

अभीरा करेगी मेहर का पर्दाफाश

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Samridhii Shukla (@samridhiishuklaofficial)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। नए प्रोमो में अभीरा, मेहर का पर्दाफाश करने वाली है। फिलहाल सीरियल में दिशा और आर्यन के साथ अरमान और मेहर की शादी का प्लॉट भी दिखाया जा रहा है। आने वाले एपिसोड्स में देखन को मिलेगा कि शादी के दौरान अभीरा, अरमान के सामने मेहर का सच लेकर आएगी। प्रोमो में अरमान काफी गुस्से मे है और मेहर से कहता है कि उसने ऐसा क्यों किया? प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे सीरियल में अभीरा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस प्रोमो पर फैंस कमेंट्स करके अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा- अभीरा का ये शेरनी अवतार हमें बहुत पसंद है। वहीं दूसरे फैंस ने लिखा- मैं इस एपिसोड के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। एक और यूजर ने लिखा- फाइनली अभिमान एक होने वाले हैं। प्रोमो से साफ है कि मेहर का सच पोद्दार परिवार के सामने आने वाला है, लेकिन ये किस तरह होगा और सीरियल में क्या ट्वि्स्ट आएंगे, ये देखने लायक होगा। 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना का खेल होगा खत्म, सच्चाई जानकर तुलसी लेगी बड़ा फैसला; महाट्विस्ट के लिए हो जाइए तैयार

क्या मायरा आने देगी अरमान और अभीरा को करीब?

अरमान और अभीरा के एक होने में सबसे बड़ी अड़चन मायरा पैदा कर रही है, क्योंकि वे अभीरा से नफरत करती है। मायरा को ऐसा लगता है कि अभीरा उसे मुश्किल में अकेले छोड़ गई थी, लेकिन अब उसे भी सच पता चलने वाला है, क्योंकि विद्या ने कैसे अभीरा को अरमान और मायरा से दूर रखा, ये सच सबके सामने आने वाला है।

 

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: 8 साल बाद ऐसे होगी अरमान-अभीरा की मुलाकात, दोबारा लिखी जाएगी प्यार की कहानी या दुश्मनी की होगी शुरुआत? फैंस बोले- इसी का इंतजार था


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।