Scout की गर्लफ्रेंड काशवी कौन हैं, Bigg Boss 20 में ब्वॉयफ्रेंड की लव गिल संग बढ़ती नजदीकियों के बीच क्या तोड़ेंगी रिश्ता?

'बिग बॉस 20' में लव गिल को बहन कहने के बाद अब स्काउट उनसे जिस तरह का बर्ताव कर रहे हैं और जैसे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, जाहिर सी बात है वो लोगों को खटक रहा है। स्काउट और लव गिल को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दोनों बेड शेयर करना, कंधे पर बैठना, मसाज करना, एक-दूसरे को छूना, गले लगना और पैर दबाना ये सब कुछ ऑडियंस को काफी अजीब लग रहा है। शो की कई ऐसी क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिनमें स्काउट, लव गिल को इस तरह से छू रहे हैं, जो किसी को भी अनकंफर्टेबल कर सकता है और लोगों का कहना है कि यह दूर-दूर तक भाई-बहन जैसा नहीं लग रहा है। बता दें कि स्काउट की घर के बाहर एक गर्लफ्रेंड भी हैं, जिनका नाम काशवी हीरानंदानी है। स्काउट और लव के रिश्ते के चर्चा में आने के बाद लगातार काशवी का जिक्र हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन हैं और उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर क्या रिएक्ट किया है?
Scout की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी कौन हैं?
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरनंदानी एक लाइव स्ट्रीमर, यूट्यूबर, गेमिंग कंटेंट क्रिएटर हैं। वह भी गेमिंग भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टा पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और गेमिंग कम्यूनिटी में वह एक जाना-पहचाना नाम है। बिग बॉस 20 में स्काउट ने कई बार काशवी का जिक्र किया था और कहा था कि वह बीबी हाउस में कोई लव इंट्रेस्ट नहीं ढूंढ रहे हैं, क्योंकि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लगभग 5 साल से लिव इन रिलेशन में हैं। फैंस उन्हें Kaash Plays के नाम से भी जानते हैं।
View this post on Instagram
स्काउट ने किया था लव के लिए फीलिंग्स का इजहार
बिग बॉस 20 के हाल ही के एपिसोड में स्काउट, यंग से लव के बारे में बात करते हुए नजर आए थे और उन्होंने इशारों में अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था। इसके बाद से लगातार दोनों के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं। दोनों के कई ऐसे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि ये दोनों अपने रिश्ते की मर्यादा लांघ रहे हैं और ऐसी चीजें कर रहे हैं जो नेशनल टीवी पर देखने में खराब लग रही हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'वो जब तुझे मसाज कर रहा था...', Bigg Boss 20 में स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे का तंज
लाइव स्ट्रीम से लिया ब्रेक
इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच काशवी ने हाल ही में अपनी लाइव स्ट्रीमिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि वह स्काउट को सपोर्ट कर रही हैं। हालांकि, फैंस के मन में यह सवाल भी है कि क्या इस वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ सकती है?
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Love Gill कौन हैं? गर्लफ्रेंड के होते हुए भी जिनके प्यार में पड़े स्काउट, Bigg Boss 20 में पहले बताया था बहन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar, Instagram/Kaashvi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।