Fri Oct 9, 2026 | Updated 02:41 PM IST

'वो जब तुझे मसाज कर रहा था...', Bigg Boss 20 में स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे का तंज

बिग बॉस 20 में इन दिनों स्काउट और लव गिल की नजदीकियां काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर भी इन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसे लेकर आम्रपाली दुबे ने भी कमेंट किया है और लव से तीखे सवाल पूछे हैं।
Updated:- 2026-10-09, 13:36 IST
amrapali dubey reacts to growing closeness between love gill and scout says it does not look nice

बिग बॉस 20 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सलमान खान के शो में कई ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जो काफी चर्चा में हैं। घर के अंदर स्काउट और लव गिल की नजदीकियां भी लाइमलाइट में हैं। इसे लेकर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल स्काउट, लव गिल को अपनी बहन कहते हैं, लेकिन एक हालिया एपिसोड में वह यंग डीएसए से कहते नजर आए थे कि लव गिल को लेकर उनके मन में कंफ्यूज्ड फीलिंग्स हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछने लगे कि जब स्काउट ने पहले लव को बहन कहा था और बाहर पहले से उनकी एक गर्लफ्रेंड है, तो इस तरह की बातों का क्या मतलब बनता है? घर के अंदर दोनों के बीच कई ऐसे मोमेंट नजर आ रहे हैं, जो लोगों को अनकम्फर्टेबल कर रहे हैं। अब आम्रपाली दुबे ने भी इन दोनों की क्लोजनेस पर सवाल उठाए हैं। चलिए आपको बताते गहैं कि उन्होंने क्या कहा है?

लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने कही यह बात

बीती रात के एपिसोड में लव गिल, यंग डीएसए और स्काउट के बीच एक बातचीत देखने को मिली, जहां स्काउट, लव गिल से माफी मांग रहे थे और लव उनसे कुछ सवाल पूछती नजर आ रही थीं। तीनों के बीच उनके रिश्ते को लेकर बात हो रही थी। इस पूरे मामले पर आम्रपाली दुबे भी लव गिल को समझाती नजर आईं। लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली कहती हैं, "वो जब तुझे मसाज कर रहा था... शर्ट के अंदर हाथ डालकर स्काउट, तब भी मैंने उसे बाहर से कहा था कि भाई, बाहर से कर... कुछ चीजें हैं जो बाहर अच्छी नहीं दिखतीं.... तुझे फर्क नहीं पड़ता होगा, स्काउट को फर्क नहीं पड़ता होगा, लेकिन जिनके पार्टनर बाहर हैं, उन्हें खराब फील होता है। ये क्या रॉकेट साइंस है....समझना मुश्किल है क्या ये? मैं उस सेंस से बोल रही हूं।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Entertainment TV (@entertainment._tv)

यह भी पढ़ें- Love Gill कौन हैं? गर्लफ्रेंड के होते हुए भी जिनके प्यार में पड़े स्काउट, Bigg Boss 20 में पहले बताया था बहन

लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर उठ रहे हैं सवाल

लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शो से जुड़ी कई क्लिप्स में स्काउट, लव को इस तरह से टच करते हुए नजर आए हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी असहज लग रहा है। दोनों कभी गले लगते नजर आते हैं, तो कभी स्काउट, लव को कंधे पर उठाते हुए दिखते हैं। हाल ही में वह लव गिल की शर्ट के अंदर हाथ डालकर मसाज करते नजर आए। ऐसे में दोनों का रिश्ता सवालों के घेरे में है। 

आम्रपाली दुबे की हो रही है तारीफ

आम्रपाली दुबे ने लव गिल को उनके और स्काउट के रिश्ते को लेकर जो रियलिटी चेक किया, उसे लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि आम्रपाली ने जो कहा वह शो को देखने वाला हर दर्शक महसूस कर रहा है, तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि आम्रपाली ने शो में पहली बार समझदारी की बात की है।

यह भी पढ़ें- 'बाहर लड़की की क्या इमेज जाएगी?', Bigg Boss 20 में लव गिल ने स्काउट से पूछा सवाल; राशन टास्क में खेल गए मेकर्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।