Love Gill कौन हैं? गर्लफ्रेंड के होते हुए भी जिनके प्यार में पड़े स्काउट, Bigg Boss 20 में पहले बताया था बहन

बिग बॉस हाउस में रिश्तों के समीकरण बदलना कोई नई बात नहीं है। शो के लगभग हर सीजन में ऐसा होता ही है और 'बिग बॉस 20' में भी अब कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है, लेकिन यह फैंस को काफी शॉकिंग लग रहा है। बिग बॉस हाउस में काफी लव स्टोरी शुरू होती हैं, जिन्हें फैंस पसंद भी करते हैं, लेकिन इस बार भाई-बहन का रिश्ता लव एंगल में बदलता हुआ नजर आ रहा है, जो सोशल मीडिया यूजर्स और घर के अंदर बैठे लोगों से भी हजम नहीं हो रहा है। हाल ही के एपिसोड में स्काउट ओपी, लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स बताते हुए नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि स्काउट ओपी घर से बाहर किसी को डेट कर रहे हैं और एक वक्त पर घर के अंदर उन्होंने लव गिल को बहन बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि लव गिल कौन हैं और क्या है पूरा मामला?
स्काउट को हुआ लव गिल से प्यार?
बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में स्काउट, साइन लैंग्वेज में यंग डीएसए से लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करते नजर आए। स्काउट ने यंग से कहा कि लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर वह काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं। उन्हें समझ आ रहा है कि लव के लिए उनके दिल में बहन वाली फीलिंग्स नहीं हैं और वह जब भी उन्हें गुल्लू के साथ देखते हैं, उन्हें बहुत गुस्सा आता है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: Yung DSA और Qazi Touqeer में जोरदार लड़ाई, कौन बना घर का नया कप्तान?
स्काउट ने लव को पहले बताया था बहन
बिग बॉस 20 में स्काउट कई बार लव को अपनी बहन बता चुके हैं। उन्होंने घर में कई बार साफ शब्दों में कहा है कि वह लव को बहन मानते हैं। ऐसे में भाई-बहन के रिश्ते का सीधा अट्रैक्शन वाली फीलिंग्स में बदल जाना किसी के भी गले नहीं उतर रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर स्काउट को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। बता दें कि स्काउट की घर के बाहर एक गर्लफ्रेंड है। वह काशवी हीरानंदानी को डेट कर रहे हैं।
बढ़ती नजदीकियों पर उठ रहे हैं सवाल
स्काउट और लव के कुछ कोजी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। स्काउट शो में लव गिल को कभी पीठ पर उठाकर घूमते हैं, तो कभी एक ही बेड पर साथ सोते नजर आए हैं, जिसके बाद से दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठ रहे हैं।
Guys, enjoy karo, Kashvi ro padi hai. 😂😭 #QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/yuNaVdZbtu
— AM (@AhsanMa29890912) October 5, 2026
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर से सुलझी रीति तिवारी की लड़ाई, बाहर आने के बाद बोलीं- 'हमारे बीच अब...'
लव गिल कौन हैं?
लव गिल का पूरा नाम लवप्रीत कौर गिल है। वह एक पंजाबी अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया स्टार हैं। घर के अंदर कई बार उन्हें इस बात को लेकर ताना मारा जा चुका है कि वह शहनाज गिल जैसा बनने की कोशिश कर रही हैं। लव ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में म्यूजिक वीडियो, टीवी और फिल्मों में काम किया।
View this post on Instagram
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।