'मुन्ना भैया' दिव्येंदु की 7 एपिसोड वाली सीरीज मचा रही है ओटीटी पर तहलका, रेलवे टिकट स्कैम की है कहानी

ओटीटी पर इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं और कुछ इस शुक्रवार को होने वाली है। ऐसी ही एक 7 एपिसोड वाली वेब सीरीज है 'वेटिंग है'। यह एक कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज है, जो आज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा अहम रोल में हैं। इस सीरीज को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं और ओटीटी पर आते ही इसन अपना दबदबा बना लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में क्या कुछ खास है?
'वेटिंग है' वेब सीरीज की कहानी
ओटीटी पर आते ही इस वेब सीरीज की जमकर चर्चा हो रही है। दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज 'वेटिंग है' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं। इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा का नाम सुगम मिश्रा है और वह नए-नए पुलिस में भर्ती हुए हैं। वह एक बार जब ट्रेन का टिकट लेने पहुंचते हैं, तो उन्हें जवाब मिलता है कि फिलहाल वेटिंग चल रही है। इसके बाद उन्हें पता चलता है कि कैसे कई एजेंट्स मोटे पैसे लेकर आसानी से टिकट कंफर्म करवा रहे हैं। इसके बाद कैसे उनका सामना रेलवे के कंफर्म टिकट के पीछे चल रहे एक क्राइम नेटवर्क से होता है, यही इस कहानी में दिखाया गया है। इस सीरीज में भुवन अरोड़ा, अफरोज हम्सा का किरदार निभा रहे हैं, जो यह इस पूरे स्कैम का मास्टरमाइंड है। वह एक हैकर के रोल में हैं और सीरीज में उनके और दिव्येंदु के बीच चूहे-बिल्ली का खेल नजर आता है।
View this post on Instagram
'वेटिंग है' वेब सीरीज की कास्ट
इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा और भुवन अरोड़ा के अलावा, हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा और सुनीता राजवार लीड रोल में हैं। इसे फिल्म डायरेक्टर समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है। इसे जियो स्टूडियोज और जार पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
View this post on Instagram
दिव्येंदु और हर्षिता की जोड़ी फैंस को आएगी पसंद?
'मिर्जापुर' की दुनिया में दिव्येंदु और हर्षिता गौर अलग-अलग खेमे में हैं, हर्षिता गौर, गुड्डू भैया की बहन डिम्पी का रोल निभा रही हैं। वहीं इस सीरीज में वह पति-पत्नी के रोल में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हुई गौरव खन्ना की वापसी, शो में आया अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन का हुआ ऐलान, Netflix पर इस दिन लगेगा हंसी का तड़का
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।