'खतरों के खिलाड़ी 15' में हुई गौरव खन्ना की वापसी, शो में आया अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

'खतरों के खिलाड़ी 15' में इस हफ्ते कई धमाकेदार स्टंट्स हुए। जहां जैस्मीन भसीन, शगुन शर्मा और हर्ष गुजराल के स्टंट अबॉर्ट करने पर रोहित शेट्टी उन पर जमकर बरसे, वहीं दूसरी तरफ ऋत्विक धनजानी ने अपने धमाकेदार स्टंट ने सभी की वाहवाही लूटी। इस हफ्ते होस्ट रोहित शेट्टी ने 'फिल्मी ब्लॉकबस्टर' थीम का ऐलान किया और कंटेस्टेंट्स को कई हाई-वोल्टेज स्टंट्स का सामना करना पड़ा। आखिर में शगुन शर्मा एलिमिनेट हो गईं। इसी के साथ एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें अगले हफ्ते गौरव खन्ना शो में वापसी करने वाले हैं। गौरव खन्ना दोबारा खतरों के इस खेल में स्टंट करते नजर आएंगे। जहां उनकी वापसी ने उनके फैंस को खुश कर दिया है, वहीं कंटेस्टेंट्स के चेहरे फीके पड़ गए। चलिए आपको बताते हैं शो से जुड़ी सारी अपडेट।
गौरव खन्ना की वापसी से बदलेगा खेल?
गौरव खन्ना पिछले हफ्ते 'खतरों के खिलाड़ी 15' से एलिमिनेट हुए थे। उनका एलिमिनेशन काफी हैरान करने वाला है, क्योंकि सभी को लगा था कि गौरव काफी आगे तक जाएंगे। हालांकि, अपनी इंजरी के चलते गौरव खन्ना एलिमिनेशन स्टंट परफॉर्म नहीं कर पाए थे और उन्हें एविक्ट होना पड़ा था। हालांकि, नए प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव खन्ना शो में दोबारा कदम रखेंगे। शो के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी कहते हैं कि आप सभी को किसी से मिलवाना चाहता हूं और इसके बाद गौरव खन्ना का वापसी होते हैं और वह एक स्टंट परफॉर्म करते नजर आते हैं।
View this post on Instagram
खुश हुए गौरव खन्ना के फैंस
गौरव खन्ना की वापसी से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- अब शो देखने में मजा आएगा, हमारा चैंपियन लौट आया है। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- फाइनली जीके वापस आ गया। वहीं एक फैन ने कहा- अब बाकी कंटेस्टेंट्स को तगड़ा कॉम्पटिशन मिलेगा।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 पर भड़के इंटरनेट यूजर्स, स्टंट देखकर बोले- 'ये लोगों की जान के साथ खिलवाड़...'
शगुन शर्मा हुईं एलिमिनेट
'खतरों के खिलाड़ी 15' से इस हफ्ते शगुन शर्मा एलिमिनेट हो गई हैं। पहले हफ्ते से शगुन की कमजोर परफॉर्मेंस के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें काफी टारगेट किया जा रहा था और शो के होस्ट व कंटेस्टेंट्स भी कई बार उनके गेम पर सवाल खड़े कर चुके थे। उनसे पहले अविका गौर, विशाल सिंह और गौरव खन्ना के एलिमिनेट होने पर भी सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था। हालांकि, विशाल और गौरव की वापसी हो चुकी है। बता दें कि शगुन शर्मा पहले ही हफ्ते में एलिमिनेट हो गई थीं, लेकिन उस हफ्ते शो के होस्ट ने 'नो एलिमिनेशन' का ऐलान किया था और वह सेफ हो गई थीं। हालांकि, अब रोहित शेट्टी के शो में उनका सफर खत्म हो गया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान घायल हुए गौरव खन्ना, पीठ पर दिखाए चोट के निशान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- 'खतरों के खिलाड़ी 15' को आप कब और कहां देख सकते हैं?
- 'खतरों के खिलाड़ी 15' को हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
- KKK15 की शूटिंग कहां हुई है?
- 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग केपटाउन साउथ अफ्रीका में हुई है।
- 'खतरों के खिलाड़ी 14' का विनर कौन था?
- 'खतरों के खिलाड़ी 14' करणवीर मेहरा ने जीता था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।