Wed Sep 16, 2026 | Updated 02:44 PM IST

The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन का हुआ ऐलान, Netflix पर इस दिन लगेगा हंसी का तड़का

कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी टीम के साथ ऑडियंस को हंसाने-गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। उनके शो The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन का पहला प्रोमो और रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
Updated:- 2026-09-16, 13:39 IST
image

नेटफ्लिक्स ने The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन का ऐलान कर दिया है। यह शो ओटीटी पर लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। कपिल और उनकी टीम एक बार फिर हर शनिवार आपको लाफ्टर राइड पर ले जाने वाले हैं। इस सीजन का पहला प्रोमो आउट हो गया है और साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि यह शो किस तारीख से स्ट्रीम होगा?

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कब होगा शुरू?

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं। प्रोमो में पूरी कास्ट मस्ती में झूमते और हंसी-मजाक करती नजर आ रही है। प्रोमो में आने वाले त्यौहारों जैसे नवरात्रि और दिवाली का जिक्र होता है और इसके बाद फैंस को बताया जाता है कि अब हंसी का त्यौहार यानी कपिल का शो भी शुरू होने वाला है। यह सीजन 26 सितंबर रात 8 बजे से शुरू होगा और हर शनिवार इसके नए एपिसोड्स स्ट्रीम होंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कौन बनेंगे इस सीजन के गेस्ट?

कपिल शर्मा के शो के हर सीजन में सितारों का मेला लगता है। लगभग सभी बड़े स्टार्स अपनी आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज को प्रमोट करने के लिए इस शो का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस बार कौन-कौन सेलेब्स इस शो में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

kapil show season 5 promo

कपिल शर्मा ने कही यह बात

कपिल शर्मा ने अपनी वापसी के बारे में कहा कि हर सीजन में यही लगता है कि बस अब बहुत मस्ती कर ली है, लेकिन फिर लगता है कि अभी कुछ बाकी है। दुनियाभर के दर्शकों के प्यार के लिए हम आभारी हैं और इस बार हम आने वाले त्योहारों को पूरे दिल से मनाएंगे, क्योंकि हम 'हंसी का त्योहार' लेकर आ रहे हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "ढोल, नगाड़ा सब बजेगा, क्योंकि हंसी का त्यौहार अब नेटफ्लिक्स पर सजेगा। The Great Indian Kapil Show का सीजन 5, 26 सितंबर से शुरू हो रहा है, रात  8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।