Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Crime Series on OTT: सस्पेंस और थ्रिलर से हो गई हैं बोर? रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 बेस्ट मर्डर मिस्ट्री सीरीज

साधारण कहानियों से ऊब चुके दर्शकों के लिए यह लेख ओटीटी पर 5 बेहतरीन इंडियन क्राइम ड्रामा सीरीज़ सुझाता है। ये सीरीज़ सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरपूर हैं, जो समाज के गहरे पहलुओं को उजागर करती हैं।
Updated:- 2026-05-24, 16:34 IST
image

अगर आप भी साधारण लव स्टोरीज या घिसी-पिटी कॉमेडी देखकर बोर हो चुकी हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ इंडियन क्राइम ड्रामा आपके लिए हैं। सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज का क्रे भी काफी देखने को मिलता है। ये कहानियां न सिर्फ समाज के डार्क और छिपे हुए पहलुओं को सामने लाती हैं, बल्कि अपनी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और कमाल की एक्टिंग से दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन-सी क्राइम सीरीज देख सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नेमेसिस (Nemesis)

नेटफ्लिक्स की 'नेमेसिस' आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यह सीरीज वित्तीय धोखाधड़ी, मर्डर और सिस्टम के अंदर छिपे भ्रष्टाचार की परतों को बहुत ही शातिर तरीके से खोलती है। 

2 - 2026-05-24T161015.668

कोहरा (Kohrra)

यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद सबसे बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री में से एक है। कहानी एक एनआरआई (NRI) दूल्हे की हत्या से शुरू होती है, जिसकी लाश शादी से ठीक पहले एक खेत में मिलती है। जैसे-जैसे दो पुलिस अधिकारी इस गुत्थी को सुलझाते हैं, वैसे-वैसे पारिवारिक कड़वाहट, धोखे और रिश्तों के डार्क सीक्रेट्स बाहर आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें - Cannes 2026: रेड कारपेट पर छाया Aishwarya Rai का जादू, रॉयल ब्लू गाउन में दीवा लुक देखकर थम गईं फैंस की सांसें

दहाड़ (Dahaad)

'दहाड़' एक बेहद ही संजीदा और रोंगटे खड़े कर देने वाला साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा है। कहानी एक के बाद एक रहस्यमयी तरीके से लापता और मृत पाई जाने वाली लड़कियों की जांच से शुरू होती है। पुलिस ऑफिसर अंजलि भाटी (सोनाक्षी सिन्हा) है।

1 - 2026-05-24T161012.028

दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)

इस लिस्ट की आखिरी और सबसे दमदार सीरीज है 'दिल्ली क्राइम', जो देश की राजधानी में हुई एक वास्तविक और खौफनाक घटना पर आधारित है। अपनी बेहतरीन और ओरिजिनल स्क्रिप्ट के कारण यह सीरीज एमी अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें -माधुरी दीक्षित को बाइक पर बिठाकर शूटिंग पर लाते थे शेखर सुमन, आधी फीस में भी फिल्म करने को हो गए थे तैयार; खुद सुनाया था दिलचस्प किस्सा

पाताल लोक (Paatal Lok)

दिल्ली की क्राइम और पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द बुनी गई यह सीरीज ओटीटी की सबसे एवरग्रीन और क्लासिक थ्रिलर मानी जाती है। एक हाई-प्रोफाइल पत्रकार की हत्या की साजिश के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी समाज के तीन हिस्सों की कड़वी सच्चाई को बखूबी दर्शाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।