Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

Cannes 2026: रेड कारपेट पर छाया Aishwarya Rai का जादू, रॉयल ब्लू गाउन में दीवा लुक देखकर थम गईं फैंस की सांसें

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर रॉयल ब्लू गाउन में शानदार एंट्री की, जिससे फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किया गया उनका पहला लुक और मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया दूसरा गाउन भारतीय फैशन का बेहतरीन प्रदर्शन था।
Updated:- 2026-05-23, 11:28 IST
image

इंटरनेशनल फैशन पेजेंट और सिनेमा के सबसे बड़े मंच कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कारपेट पर हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि इंटरनेट पर उनके आने को लेकर कई तमाम अटकलें थीं, जिन पर अब विराम लग चुका है। जी हां, 'क्वीन ऑफ कान्स' ने रेड कारपेट पर कदम रख ही दिया। ऐश्वर्या राय ने इस बार किसी विदेशी ब्रांड को पेश नहीं किया, बल्कि भारतीय फैशन और मैटेरियल इनोवेशन को इस बड़े मंच पर पेश किया। रॉयल मिडनाइट ब्लू गाउन में उनकी शानदार एंट्री और बेमिसाल विजुअल एस्थेटिक्स को देखकर वहां मौजूद इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स और फैंस फिर उनके लुक के दीवाने हो गए।

2 - 2026-05-23T110228.468

पहला लुक

ऐश्वर्या राय बच्चन का यह पहला कान्स 2026 लुक मशहूर भारतीय सेलिब्रिटी डिजाइनर अमित अग्रवाल के सिग्नेचर कलेक्शन का नमूना है।

इस खास गाउन का नाम 'लुमिनारा' रखा गया है, जिसे Light in motion की थीम पर तैयार किया गया है। यह ड्रेस एबिस ब्लू शेड में बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें - करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज तो एक्स गर्लफ्रेंड का रिएक्शन हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

इस गाउन को तैयार करने में 1500 से अधिक घंटों की बेहद बारीक हेंड वर्क का समय लगा है। इसमें हजारों क्रिस्टल एलिमेंट्स को क्रिस्टल वेन टेक्नोलॉजी के जरिए एक जालीदार स्ट्रक्चर में पिरोया गया है।

दूसरा लुक

मशहूर स्टाइलिस्ट मोहित राय द्वारा स्टाइल किए गए इस लुक में एक परफेक्ट फ्यूजन नजर आया। इस बॉडी हगिंग गाउन में एक डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी गई थी, 

1 - 2026-05-23T110545.510

जो नीचे की तरफ जाकर एक खूबसूरत मरमेड स्टाइल फिशटेल बॉटम में बदल जाती है। इसके कंधों पर लगे पंखों जैसे (Feather-inspired) स्ट्रक्चर्ड कट्स इसे बेहद शाही और आधुनिक रूप दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें - 'मुझे देखकर मुंह बनाया करती थीं...', मुमताज से जलने लगी थीं राजेश खन्ना की फीमेल फैंस, एक्ट्रेस ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।