Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:43 AM IST

माधुरी दीक्षित को बाइक पर बिठाकर शूटिंग पर लाते थे शेखर सुमन, आधी फीस में भी फिल्म करने को हो गए थे तैयार; खुद सुनाया था दिलचस्प किस्सा

माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। हालांकि, शुरुआत में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करियर के शुरुआती दौर में उनकी और शेखर सुमन की एक फिल्म आई थी। इससे जुड़े एक किस्से का जिक्र शेखर सुमन ने एक पुराने इंटरव्यू में किया था और बताया था कि वो माधुरी को बाइक पर बिठाकर शूटिंग पर ले जाते थे, क्योंकि डायरेक्टर के पास बजट की कमी थी।  
Updated:- 2026-05-22, 20:56 IST
image

माधुरी दीक्षित की गिनती एक वक्त पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। आज भले ही वो ज्यादा फिल्मी प्रोजेक्ट्स नहीं कर रही हैं, लेकिन उनके डांस और एक्टिंग के आज भी लोग कायल हैं और इसलिए उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में शेखर सुमन ने माधुरी दीक्षित के साथ अपनी पहली फिल्म के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे इस फिल्म की शूटिंग के लिए माधुरी दीक्षित को वो बाइक पर लेकर आते थे। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

माधुरी दीक्षित से ऐसे हुई थी शेखर सुमन की पहली मुलाकात

when shekhar suman met madhuri dixit for the first time used to bring her on his bike for shooting

शेखर सुमन का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक लीडिंग हाउस को दिए इंटरव्यू में शेखर ने बताया था कि जब उनकी फिल्म उत्सव डिले हो गई थी, उसी बीच उनके पास एक डायरेक्टर का फोन आया था। उन्होंने उनसे पूछा था कि एक नई लड़की है माधुरी दीक्षित, वो उन्हें और शेखर को लेकर एक फिल्म 'मानव हत्या' बनाना चाहते हैं, क्या वो न्यू कमर के साथ काम करेंगे? शेखर ने सोचा कि जब रेखा जी उनके न्यू कमर होने पर उनके साथ काम करने को तैयार हो सकती हैं, तो वो तो एक न्यू कमर हैं, फिर वो दूसरे न्यू कमर के साथ काम क्यों नहीं कर सकते हैं। इसके बाद वो उन्हें माधुरी दीक्षित से मिलवाने ले गए थे। वह माधुरी के घर जाकर उनसे मिले और माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वो आधी फीस में भी काम कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- 'हमारे मामले में तलाक...', जब रेखा संग अफेयर की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने दिया था जया से अलग होने पर बयान, शादी में तनाव पर कही थी ये बात

फिल्म की शूटिंग के लिए माधुरी को बाइक पर बिठाकर ले जाते थे शेखर

when shekhar suman met madhuri dixit for the first time
शेखर सुमन ने इस बातचीत के दौरान ये भी बताया कि फिल्म 'मानव हत्या' में वो एक पत्रकार की भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 5000 रुपये ऑफर हुए थे, वहीं इससे पहले वो फिल्म उत्सव को 25,000 रुपये में साइन कर चुके थे। ऐसे में फीस कम होने के बाद भी उन्होंने हां कर दी। जब वो फिल्म करने के लिए तैयार हो गए, तो वो शूटिंग के लिए माधुरी को अपनी बाइक पर बिठाकर ले जाते थे, क्योंकि डायरेक्टर का बजट बहुत कम था।

यह भी पढ़ें- 'किस बच्चे को अच्छा लगेगा उसके पापा का अफेयर हो जाए...', आर्य बब्‍बर ने राज बब्बर-स्मिता पाटिल के रिश्ते पर की खुलकर बात; भाई पर भी कसा तंज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।