तान्या मित्तल की फैक्ट्री में बनते हैं 'कंडोम', बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट ने दिखाया वीडियो; सलमान खान पर भी कसा तंज

'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद भी तान्या मित्तल छाई हुई हैं। यूं तो शो खत्म हुए कई हफ्ते बीत चुके हैं और सीजन के कई कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं, लेकिन तान्या मित्तल की बात कुछ अलग ही है। तान्या ने बिग बॉस के घर में अपनी अमीरी की कई कहानियां सुनाई थीं और अब मानो वो इन स्टोरीज को सच साबित करती नजर आ रही हैं। तान्या शो की बातों, कंटेस्टेंट्स और यहां तक कि घर के कई मुद्दों पर अब भी रिएक्ट करती दिखाई देती हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी फैक्ट्रीज, बड़े घर और महंगे लाइफस्टाइल के बारे में काफी कुछ कहा था। अब पिछले कुछ दिनों से वो एक न्यूज यूट्यूब चैनल को अपने घर, किचन लिफ्ट और फैक्ट्री समेत कई चीजों का टूर दे रही हैं। तान्या ने बिग बॉस हाउस में ये तो कहा था कि उनके कई बिजनेस हैं, लेकिन उनकी डिटेल्स नहीं बताई थीं पर अब उन्होंने अपनी एक फैक्ट्री का दौरा करवाया है, जिसमें कंडोम बनते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बिग बॉस से जुड़ी कई बातें भी करती दिखाई दी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि तान्या ने इस वीडियो में क्या कहा है?
तान्या मित्तल ने दिखाई अपनी कंडोम की फैक्ट्री
View this post on Instagram
'बिग बॉस 19' के घर से बाहर आने के बाद से तान्या मित्तल लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं। पिछले कुछ दिनों से न्यूज पिंच से बात करते हुए वो अपने घर और फैक्ट्रीज का टूर दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। ये वीडियो उनकी फैक्ट्री है। इसमें तान्या पहले अपनी फैक्ट्री में एंट्री करती हैं और फिर उसके अंदर बनने वाला प्रोडक्ट दिखाया जाता है। तान्या की इस फैक्ट्री में कंडोम बनते हैं और वीडियो में उन्होंने अपनी लैब और कंडोम बनने का पूरा प्रोसेस दिखाया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी फैक्ट्री में सारी मशीनें विदेश से आई हैं और उनके कंडोम की टेस्टिंग स्टैंडर्ड तरीके से की जाती है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि उनका इस बिजनेस में आने का डिसीजन काफी बोल्ड था और इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था।
तान्या ने सलमान खान पर भी कसा तंज
तान्या मित्तल इस बातचीत में सलमान खान पर भी तंज कसती नजर आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मेरी सच्चाई पता नहीं थी, इसलिए घर के अंदर मुझे लगातार टारगेट किया जा रहा था। पहले घर के लोग उन्हें 6 दिन परेशान करते थे और फिर जो आदमी वीकेंड के वार पर आता था, वो मुझे और परेशान करता था।
यह भी पढ़ें- 'इसको कुत्ता बनाकर दौड़ाएंगे...' अमाल मलिक के स्टेटमेंट पर अब तान्या मित्तल ने किया रिएक्ट, बोलीं कहीं मैं...
मालती चहर ने तान्या मित्तल के बारे में कही थी ये बात
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 के घर में जब मालती चहर ने वाइल्ट कार्ड एंट्री की थी, तो उन्होंने तान्या के बारे में काफी चौंकाने वाले खुलासे किए थे और उनकी कई बातों को झूठ बताया था। उन्होंने घर के अंदर ये भी कहा था कि तान्या की एडल्स टॉयज बनाने की फैक्ट्री है। अब देखना होगा कि क्या वाकई तान्या की ऐसी कोई फैक्ट्री है या नहीं?
तान्या मित्तल की बिग बॉस 19 के घर में तो चर्चा हो ही रही थी, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद भी वो लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने घर और फैक्ट्री का टूर दिया है और साथ ही वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी अमीरी को साबित करते हुए कई मीम्स और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Tanya Mittal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।