'इसको कुत्ता बनाकर दौड़ाएंगे...' अमाल मलिक के स्टेटमेंट पर अब तान्या मित्तल ने किया रिएक्ट, बोलीं कहीं मैं...

बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है। आज शो की सक्सेस पार्टी हो रही है और कल गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में लगभग सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। शो के बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने हुए हैं। खासकर तान्या मित्तल अभी भी अपने स्टेटमेंट्स और बर्ताव को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के बाद तान्या सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और उन्होंने पैपराजी को गिफ्ट भी बांटे हालांकि, उन्होंने गौरव की पार्टी में जाने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने उनकी बेइज्जती की है, वो उनसे दोबारा नहीं मिलना चाहेंगी। बिग बॉस 19 में कई ऐसे स्टेटमेंट्स दिए गए, जिन पर शो के सदस्य अब अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। हाल ही में तान्या मित्तल ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अमाल और शहबाज के एक ऐसे ही स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है। चलिए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की वायरल क्लिप पर किया रिएक्ट
View this post on Instagram
हाल ही में तान्या मित्तल ने अमाल मलिक और शहबाज बदेशा के एक वायरल स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया। फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में जब रिपोर्ट ने उनसे पूछा, "शहबाज और अमाल की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें दोनों कंबल के नीचे बात कर रहे थे और कह रहे थे, इसको दौड़ाएंगे...कुत्ता बनाकर दौड़ाएंगे, इसको मालूम नहीं है।" इस पर तान्या जवाब देते हुए कहती हैं, "मैंने कहा न यार मुझे मत बताओ...मुझे दुख होगा...कुत्ता बनाकर घुमाएंगे मुझे बाहर, कुत्ता बना देगें मुझे..कैसे...पट्टा लगाएंगे, घुटनों पर चलाएंगे...आप लोग खुद सोचो न यार...बोलना आसान है, कुत्ता कैसे बनाओगे आप किसी को..कुत्ता बनाने के लिए क्या करना पड़ेगा मुझे क्योंकि अब ये भगवान तो है नहीं कि जादू की छड़ी घुमाएंगे और बना देंगे..रही बात शहबाज और अमाल की तो मुझे काफी दुख हो रहा है, मैं फिर से न रो दूं..मैं कुत्तों को रेस्क्यू करती हूं और मेरे घर में कुत्तों का काफी ध्यान रखा जाता है और उन्हें बहुत अच्छे से रखा जाता है तो जब वो मुझे कुत्ता बना दें तो मेरे घर छोड़ आएं....।"
अमान्या हैशटैग पर तान्या ने कही यह बात
View this post on Instagram
तान्या और अमाल का हैशटैग अमान्या काफी वायरल हुआ था। फैंस ने प्यार से इन्हें ये नाम दिया था और सीजन की शुरुआत में इनके रिश्ते को एक रोमांटिक एंगल देने की भी काफी कोशिश की गई थी। फैंस ने इन दोनों के कई प्यारे एडिट भी बनाए थे। एक इंटरव्यू में तान्या ने इन बातों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो अमान्या के सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहेंगी, एडिट देखखर उन्हें लगने लगा था कि सच में उनकी शादी हो गई है, लेकिन उनके और अमाल के बीच ऐसा कुछ नहीं है।
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के घर में तो चर्चा में रही ही थीं, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद भी वो लगातार सुर्खियों में हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Jio Hotstar, Instagram/Tanya Mittal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।