'मुझे यहां से जाना है', 'लॉक अप 2' में रो पड़ीं सुनीता आहूजा, याद आई गोविंदा की यह बात

'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया और कहने लगीं कि उन्हें इस शो से जाना है। इसी बीच उन्होंने एक खास वजह से गोविंदा को भी याद किया।
Updated:- 2026-07-06, 18:47 IST
image

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कई कंटेस्टेंट शुरुआत के साथ ही चर्चा में हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन्हीं  में से एक हैं। शिल्पा शिंदे की एंट्री ने शो का पारा और बढ़ा दिया है। हालिया प्रोमो में शिल्पा और सुनीता आहूजा के बीच बहस देखने को मिली। इधर लेटेस्ट प्रोमो में सुनीता आहूजा रोते हुए नजर आईं। उन्होंने न केवल टास्क करने से मना कर दिया, बल्कि खाना खाने से भी इंकार कर दिया। सुनीता आहूजा, गोविंदा की एक बात याद करते हुए भी दिखाई दीं। इस दौरान शो के कई कंटेस्टेंट उन्हें दिलासा देते नजर आए। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

'लॉक अप 2' में रोती हुई नजर आईं सुनीता आहूजा

शो के हालिया एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रोते हुए शो छोड़ने की बात करती नजर आईं। शो के सातवें दिन खाने को लेकर मेकर्स पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि खाना बहुत गंदा आ रहा है और कंटेस्टेंट्स विरोध नहीं कर रहे हैं, तो मेकर्स उन्हें हल्के में ले रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)

उन्होंने सूप के टेस्ट को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे यहां लिखना संभव नहीं है। इतना ही नहीं, सुनीता गुस्से में गालियां देती भी दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि खाने की क्वालिटी इतनी खराब है और ऐसा लगता है जैसे खाने के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। सुनीता ने रोते हुए कहा कि फुटेज के लिए उनके साथ ऐसा करना ठीक नहीं है, वो शांति से घर में रह रही हैं, लेकिन ये व्यवहार उनसे बर्दाश्त नहीं होगा, वो घर जाना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें

गोविंदा को किया याद

सुनीता शो के अंदर गुस्से में ही सो गईं और अगली सुबह वो और भड़कती हुई नजर आईं। उन्होंने शो के होस्ट रितेश से कहा कि उन्हें घर जाना है और वो टास्क नहीं करना चाहती हैं। रितेश उन्हें समझाते और संभालते हुए नजर आए। सुनीता ने गोविंदा को याद करते हुए कहा कि गोविंदा ने उन्हें इस शो में आने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कई बार ऐसा हुआ है कि उन्होंने गोविंदा की बात नहीं मानी है और उन्हें पछताना पड़ा है। सुनीता शो में हमेशा हंसती नजर आती हैं, ऐसे में उन्हें मायूस देखकर उनके फैंस भी उदास हो गए।

गोविंदा के अफेयर के बारे में कई बार कर चुकी हैं बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

सुनीता शो में गोविंदा के अफेयर के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। एक एपिसोड में श्रेया से बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्हें शादी में धोखा मिला है और वो अपने बच्चों के लिए जी रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं आकांक्षा चमोला, 'लॉक अप 2' में बोलीं- 'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं'


'लॉक अप 2' की शुरुआत के साथ ही फैंस सुनीता के बेबाक रवैये को पसंद कर रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।