Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:25 AM IST

क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें

Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच लिंकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। स्प्लिट्सविला फेम योगेश रावत शो के अंदर कहते हुए नजर आए हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। बता दें कि इस रियलिटी शो से पहले भी इन दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सामने आई थीं।  
Updated:- 2026-06-30, 15:07 IST
image

Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी सेलमेट बने हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है और इनके बीच लिंकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में हर्षद ने उनकी गर्लफ्रेंड और बेस्टफ्रेंड से मिले धोखे का जिक्र किया और इसके बाद से एक्टर की लव लाइफ भी चर्चा में आ गई। इधर लॉक अप के अंदर हर्षद और शिवांगी का रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा हैं। शो को अंदर मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स को लग रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है और सोशल मीडिया पर भी इनके फैन एडिट खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि ये दोनों पहले एक डेली सोप में साथ काम कर चुके हैं और तब भी इनकी डेटिंग की अफवाहें खूब वायरल हुई थीं।

क्या शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा आ रहे हैं करीब?

'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का रिश्ता चर्चा में है। 'स्प्लिट्सविला 16' फेम योगेश रावत भी लॉक अप में बतौर कैदी नजर आ रहे हैं और हाल की एक एपिसोड में वो वरुण से इन दोनों के रिश्ते के बारे में बात करते नजर आए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by polestar 🌼 (@sparkling_polestar)

उन्होंने कहा, "हर्षद और शिवांगी के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है...इनके बीच जो कंफर्ट लेवल है, वो अलग ही है, दोनों एक ही थाली में साथ खाना खाते हैं, शिवांगी उसके लिए खाना भी बचाती है, दोनों चौबीस घंटे साथ रहते हैं और हर्षद भी उसकी बहुत केयर करता है, इनके बीच कुछ चल रहा है।" इन दोनों की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस का कहना है कि अगर ऐसा है, तो ये बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें- क्या 'बच्चे' की वजह से टूटा गौरव-आकांक्षा का रिश्ता? Lock Upp 2 में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

इस शो में साथ नजर आए थे हर्षद-शिवांगी

हर्षद और शिवांगी 'बड़े अच्छे लगते हैं' के एक सीजन में साथ नजर आए थे। दोनों का शो ज्यादा लंबा नहीं चला था, लेकिन भाग्यश्री अय्यर और रिषभ कपूर के तौर पर इनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी।

harshad chopda shivangi joshi

उस वक्त भी दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहा था और कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों डेट कर रहे हैं। शिवांगी जोशी के घर हुई गणपति पूजा में जब हर्षद नजर आए थे, तो भी कई अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताया है।

  

यह भी पढ़ें- सृति झा ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा का नाम


हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।