Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं आकांक्षा चमोला, 'लॉक अप 2' में बोलीं- 'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं'

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2'  के कल (4 जुलाई) के एपिसोड में अपने बाइसेक्शुअल होने के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना से शादी से पहले वो बाइसेक्शुअल थीं और कई लड़कियों के साथ उनके रिलेशन रहे हैं।
Updated:- 2026-07-05, 12:11 IST
image

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला 'लॉक अप 2' की शुरुआत से ही चर्चा में हैं। शो के पहले एपिसोड में उन्होंने अपने तलाक का ऐलान किया और उसके बाद से लगातार उनके और गौरव के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच आकांक्षा ने श्रेया के सामने एक और सीक्रेट खोला था और बताया था कि वो बाइसेक्शु्अल हैं। हालांकि, श्रेया ने उनका सीक्रेट रिवील कर दिया था और इस वजह से आकांक्षा की एक लाइफलाइन खर्च हो गई थी और उनके पास केवल एक ही लाइफलाइन बची थी। आकांक्षा को इस बारे में जानकारी नहीं थी और शो के होस्ट रितेश देशमुख ने उन्हे कल के एपिसोड में यह राज बताया। इसके बाद आकांक्षा काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपने बाइसेक्शुल होने की बात कुबूली और निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं...

आकांक्षा ने कल के एपिसोड में बताया कि वो गौरव से शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं शादी से पहले बाइसेक्शुअल थी...मेरे रिलेशन रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ...बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं रहे हैं, लेकिन हां मैं लड़कियों के साथ रिलेशन में रही हूं...बस वही है...मुझे लड़कियां पसंद हैं, मैं आकर्षित होती हूं लड़कियों की तरफ, मेरा हमेशा से वो सेफ स्पेस रहा है...जब मैं बड़ी हो रही थी, तो मम्मी और बहन के साथ मुझे कंफर्टेबल महसूस होता था...मेरे लिए महिलाएं खूबसूरत हैं, भले ही इसे सोसाइटी ने बाइसेक्शुअल का टैग दे दिया हो, लेकिन उनके लिए वो पवित्र प्यार है।" इस खुलासे के बाद आकांक्षा काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने श्रेया से ये भी कहा कि किसी को उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए और वो बहुत बुरी इंसान हैं।

यह भी पढ़ें- क्या 'बच्चे' की वजह से टूटा गौरव-आकांक्षा का रिश्ता? Lock Upp 2 में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं आकांक्षा की तारीफ

आकांक्षा के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने भी कहा कि इस तरह यहां आकर इस बात को स्वीकार करना बहुत बड़ी बात है और मैं यही कहूंगा कि तु्म्हें और हिम्मत मिले। बता दें कि आकांक्षा ने यह सीक्रेट श्रेया को बताया था और श्रेया ने सूफी को बता दिया था। इस तरह से उनकी एक और 'लाइफलाइन' बर्बाद हो गई थी। इसक बाद रितेश ने एक वीडियो भी दिखाया था जिसमें श्रेया उनका सीक्रेट सूफी को बता रही थीं।

क्या यही है तलाक की वजह?

Gaurav Khanna entry Lock Upp 2

आकांक्षा चमोला के इस खुलासे के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि शायद इसी वजह से गौरव और आकांक्षा के रास्ते जुदा हो रहे हैं और दोनों तलाक ले रहे हैं। सेक्शुअलिटी पर खुलासे के बाद लोगों का कहना है कि शायद इसी वजह से आकांक्षा बच्चा नहीं चाहती हैं।

'लॉक अप' में हुई तीखी बहस

SHREYA ELIMINATE

लॉक अप के कल ( 4 जुलाई) के एपिसोड में श्रेया और आकांक्षा के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिससे घर का पारा बढ़ गया है। आकांक्षा ने श्रेया पर कई आरोप लगाए और घरवालों को उनसे बचकर रहने की सलाह दी। इस दौरान हर्षद और शिवांगी उन्हें समझाते हुए नजर आए। बता दें कि कल श्रेष्ठा अय्यर एलिमिनेट हो गई हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?


Lock Upp 2 की शुरुआत के साथ ही आकांक्षा चमोला कई ऐसे खुलासे कर चुकी हैं, जिसकी वजह से उनकी निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola, Netflix

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।