श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये

कई हफ्तों के इंतजार के बाद 'लॉक अप 2' को आज ( 5 अगस्त) इस सीजन का विनर मिल गया है। श्रेया कालरा ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत टॉप 5 में थे। अब फाइनली श्रेया कालरा सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर शो की विनर बन गई हैं। शिवांगी जोशी फर्स्ट रनरअप रहीं। बता दें कि श्रेया ने शिवांगी को सिर्फ 7 वोटों से हराकर ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की है।
श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर
श्रेया कालरा शुरू से ही ट्रॉफी की एक मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं। पूरे सीजन में उनका गेम काफी मजबूत रहा और फाइनली उन्होंने शो जीत लिया। फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 सदस्यों वाली जूरी के वोट्स से विनर का फैसला लिया गया। इसमें मीडिया और कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स शामिल थे। बताया जा रहा है कि योगेश को सबसे कम वोट मिले। हालांकि, श्रेया और शिवांगी में कांटे की टक्कर थी, लेकिन आखिर में श्रेया विनर बनी। श्रेया को कुल 23 वोट्स मिले थे।
Her happiness says it all 😭❤️!!!
— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) August 5, 2026
After such a long time a truly deserving winner has won a reality show ❤️ !!#ShreyaKalra #LockUpp2 pic.twitter.com/elb7hlpRTi
यह भी पढ़ें- श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच है कांटे की टक्कर, कौन जीत सकता है 'लॉक अप 2'?
श्रेया कालरा को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाईयां
श्रेया कालरा को उनकी जीत के लिए फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि वो सही मायने में जीत की हकदार थीं, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि श्रेया ने जिस तरह से पूरा सीजन परफॉर्म किया उनके अलावा कोई और ट्रॉफी डिजर्व नहीं करता था। हालांकि, शिवांगी के फैंस इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि शिवांगी जोशी को शो जीतना चाहिए था। वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि शिवांगी जोशी ने पूरे सीजन हर्षद चोपड़ा के सहारे की गेम खेला है, ऐसे में वो विनर बनने की हकदार नहीं थीं।
View this post on Instagram
इन 15 कंटेस्टेंटस के साथ हुई थी 'लॉक अप 2' की शुरुआत
'लॉक अप 2' की शुरुआत नेटफ्लिक्स पर 27 जून से हुई थी। पहले सीजन के मुकाबले यह सीजन काफी ज्यादा पॉपुलर रहा। शो में श्रेया कालरा के अलावा शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, पामेला सेरेना, माधुरी जैन ग्रोवर, रियाज अली, सूफी मोतीवाला, राम कपूर, योगेश रावत, वरुण यादव, धीरज धूपर और सुनीता आहूजा नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- 'उसने पहले मैसेज किया था...', श्रेया कालरा के दावों को कुशाल टंडन ने बताया झूठ; किए बड़े खुलासे
'लॉक अप 2' का पूरा सीजन काफी धमाकेदार और फिनाले एपिसोड काफी रहा। आज श्रेया कालरा के रूप में सीजन को उसका विनर मिल गया और यह सीजन अपने अंजाम तक पहुंच गया। अब फैंस को अगले सीजन का इंतजार रहेगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।