Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:22 AM IST

'उसने पहले मैसेज किया था...', श्रेया कालरा के दावों को कुशाल टंडन ने बताया झूठ; किए बड़े खुलासे

श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' में कहा था कि शिवांगी जोशी संग रिलेशन में होते हुए कुशाल टंडन उन्हें मैसेज करते थे और उन्होंने शिवांगी को भी वो चैट दिखाई थी। अब कुशाल ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
Updated:- 2026-07-31, 12:47 IST
kushal tandon breaks silence on messaging shreya kalra first

श्रेया कालरा इन दिनों 'लॉक अप 2' का हिस्सा हैं। शो में वो अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। एक एपिसोड में उन्होंने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के रिश्ते पर बात की थी और कहा था कि जब शिवांगी और कुशाल डेट कर रहे थे, उस वक्त कुशाल ने उन्हें मैसेज किया था। कुछ महीनों बाद उन्हें पता चला कि कुशाल और शिवांगी का ब्रेकअप हो गया है। श्रेया ने यह भी कहा था कि उन्होंने कुशाल के मैसेजेस शिवांगी को पढ़वा दिए थे, जिसके बाद वो रोने लगी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये दावे भी किए जाने लगे थे कि क्या श्रेया और कुशाल की चैटिंग के चलते शिवांगी और कुशाल का ब्रेकअप हुआ था। अब इन बातों पर कुशाल टंडन के चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है।

कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा के दावों को बताया गलत

कुशाल टंडन इन दिनों 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं। शो में कशिश कपूर की एंट्री हुई है और उन्होंने आते ही कुशाल टंडन से श्रेया कालरा के बारे में बात की। जह कशिश ने श्रेया कालरा के मैसेजेस का जिक्र किया, तो कुशाल ने पहला सवाल किया कि श्रेया कौन हैं? इसके बाद 'बरसातें' सीरियल के प्रोमो शूट का जिक्र हुआ, जिसमें कुशाल के साथ श्रेया कालरा भी नजर आई थीं। कशिश की बात पर कुशाल ने कहा कि उनका ईगो बहुत बड़ा है और वो किसी भी लड़की को कभी पहले मैसेज नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी श्रेया से मैसेज पर बात हुई थी, लेकिन पहला मैसेज उन्होंने नहीं किया था।


यह भी पढ़ें- क्या श्रेया कालरा की वजह से टूटा था शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का रिश्ता? Lock Upp 2 में सामने आया सच

श्रेया कालरा के ब्वॉयफ्रेंड ने कही यह बात

श्रेया कालरा और कुशाल टंडन से जुड़े इस पूरे मामले पर श्रेया के ब्वॉयफ्रेंड रिषभ ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल श्रेया कालरा 'लॉक अप 2' में हैं और उनका सोशल मीडिया हैंडल मेरे पास है, ऐसे में इस पूरे मुद्दे के चर्चा में आने के बाद मैंने वो चैट देखी थी और वहां पहला मैसेज कुशाल का ही था और वो इसका स्क्रीनशॉट भी दिखा सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Khabri Tak (@khabritakmedia)

चर्चा में रहा था शिवांगी और कुशाल का रिश्ता

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का रिश्ता टीवी सीरियल 'बरसातें' के दौरान काफी चर्चा में रहा था। खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन कुछ वक्त के बाद इनके रास्ते अलग हो गए।


यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में हुआ हंगामा, श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा पर कसा तंज; निकाला पुराना विवाद

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।