Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:25 AM IST

श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच है कांटे की टक्कर, कौन जीत सकता है 'लॉक अप 2'?

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' का आज रात (5 अगस्त) को फिनाले है। आज जनता को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। टॉप 5 फाइलिस्ट में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।  
Updated:- 2026-08-05, 14:49 IST
lock upp 2 winner prediction shreya kalra vs shivangi joshi who can win

'लॉक अप 2' को आज इस सीजन का विनर मिलने वाला है। नेटफ्लिक्स के इस कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो का आज 5 अगस्त को फिनाले है। श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत इस सीजन के पांच फाइनलिस्ट हैं। बता दें कि 'लॉक अप 2' का फिनाले शूट हो चुका है। कुछ रिपोर्ट्स में श्रेया कालरा तो कुछ में शिवांगी जोशी को विनर बताया जा रहा है। हालांकि, कई वायरल दावों के मुताबिक फिनाले एपिलोड में कोई बड़ा ट्वि्स्ट आ सकता है। फिलहाल यह तो तय है कि फिनाले में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं कि कौन विनर की ट्रॉफी उठा सकता है?

'लॉक अप 2' को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट

'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा ने खुद एविक्ट होकर शिवांगी जोशी को शो का पहला फाइनलिस्ट बनाया था। इसके बाद जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने शो के कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स में बांटा और इन्हें कुछ स्पेशल पॉवर दी गईं। इसके बाद श्रेया कालरा को शो का दूसरा फाइनलिस्ट चुना गया। इसके बाद शिवांगी जोशी ने राम कपूर को बचाते हुए उन्हें शो का तीसरा फाइनलिस्ट बनाया और श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे को बचाने का फैसला किया। इसी के साथ शिल्पा शिंदे शो की चौथी फाइनलिस्ट बनीं। आखिर में योगेश रावत को पांचवा फाइनलिस्ट चुना गया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच होगी टक्कर

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेया या शिवांगी ही इस सीजन की विनर बनेंगी। बात अगर शिवांगी जोशी की करें, तो उन्हें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने गेम में आगे बढ़ने के लिए हर्षद की दोस्ती का फायदा उठाया, वहीं कई जगहों पर श्रेया कालरा को उनके बर्ताव के लिए ट्रोल किया जा चुका है। हालांकि, अगर अभी की बात करें तो श्रेया कालरा के जीतने की उम्मीद ज्यादा बताई जा रही है, क्योंकि शिवांगी ने जिस तरह से फिनाले में अपनी जगह बनाई, उसे लेकर इंटरनेट यूजर्स बिल्कुल खुश नहीं हैं। साथ ही शिवांगी ने अपना पूरा गेम हर्षद चोपड़ा के भरोसे ही खेला था, वहीं श्रेया कालरा अपने पूरे सीजन में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर नजर आई हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

यह भी पढ़ें- 'कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी', श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर किए चौंकाने वाले दावे; भड़के फैंस

कब और कहां देख सकते हैं 'लॉक अप 2' का फिनाले?

'लॉक अप 2' शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड आज रात 5 अगस्त 2026, बुधवार को रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें- क्या श्रेया कालरा की वजह से टूटा था शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का रिश्ता? Lock Upp 2 में सामने आया सच

'लॉक अप 2' का पूरा सीजन काफी धमाकेदार रहा है। ऐसे में आज फिनाले में विनर के ऐलान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।